फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   rally with tiranga

तिरंगा लेकर रैली निकाली, लगाए देशभक्ति के नारे

Tue, 02 Aug 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
rally with tiranga
डुमरियागंज के भारतभारी कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय पर आजादी का अमृत महोत्सव की रैली निकालते विद्? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
तिरंगा लेकर रैली निकाली, लगाए देशभक्ति के नारे
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर देशभक्तों की आजादी की लड़ाई में दी गई कुर्बानी को याद किया गया। बच्चों ने तिरंगे के साथ रैली निकाली और देशभक्ति के नारे लगाए। लोगों को राष्ट्रप्रेम के लिए जागरूक किया।
डुमरियागंज एवं भारतभारी प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भारतभारी में सोमवार को आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों, अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं अध्यापकों ने नगर पंचायत भारतभारी में रैली निकाली। इस दौरान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार, इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहम्मद नदीम, सुशील कुमार, आशुतोष पांडेय, अब्दुल कयूम, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटवा में प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर रहे हैं। इस दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला मंत्री पंकज त्रिपाठी, डॉ. कपिल तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिलवस्तु प्रतिनिधि के अनुसार एसएसबी अलीगढ़वा बीओपी के कंपनी कमांडर मनोज कुमार ने मॉर्डन पब्लिक स्कूल अलीगढ़वा के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हर घर तिरंगा लहरा कर देश के प्रति बलिदान होने वाले अमर शहीदों को याद कर नमन करना होगा।
तुलसियापुर प्रतिनिधि के अनुसार, बढ़नी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय ढेबरुआ के बच्चों ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा के लिए रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए और विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक निसार अहमद, प्रियंका गुप्ता, अनुपम तिवारी, अंशु चौधरी, आशुतोष कुमार मिश्र मौजूद रहे।

प्रधानों ने खरीदा तिरंगा
शोहरतगढ़। ब्लाक परिसर में स्वयं सहायता समूह के स्टाल से 64 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने 1,000 तिरंगा खरीदा। बीडीओ संगीत यादव की पहल पर हर घर तिरंगा फहराने के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधानों ने तिरंगा खरीदा। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा ने कहा कि तिरंगा खरीद कर शुभारंभ कर दिया गया है। ग्राम पंचायतों में सभी घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी मोहरलाल, एपीओ मनरेगा प्रशांत श्रीवास्तव, ब्लाक मिशन प्रबंधक शिवप्रसाद यादव, गौरी स्वयं सहायता समूह जमुनी अध्यक्ष रीता देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed