सिद्धार्थनगर: रेलवे स्टेशन रोड पर अवैध दुकानों और मकानों पर चला रेलवे प्रशासन का बुलडोजर, मची अफरा-तफरी
अभियान के तहत दो बुलडोजर लगाकर एक-एक कर अवैध निर्माणों को गिराया गया। कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ तथा स्थानीय पुलिस के जवान मौके पर तैनात रहे।
विस्तार
सिद्धार्थनगर के उसका बाजार रेलवे स्टेशन रोड पर शुक्रवार को रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से बने दर्जनों दुकानों और मकानों को दो बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात रहे। अभियान से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
रेलवे प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही रेलवे की जमीन पर बने अवैध मकानों, दुकानों, पानी की टंकियों और ठेलों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। अतिक्रमण हटाने के लिए नौ और 10 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई थी। तय समयसीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर शुक्रवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई।