{"_id":"6ac7e69c3fc538c96e0dd987","slug":"schools-will-also-be-evaluated-on-cleanliness-and-greenery-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-166038-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्वच्छता और हरियाली पर भी परखे जाएंगे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्वच्छता और हरियाली पर भी परखे जाएंगे विद्यालय
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विद्यालयों में अब पढ़ाई के साथ स्वच्छता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। शासन की ओर से परिषदीय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों और निजी स्कूलों में स्वच्छ हरित विद्यालय मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके आधार पर विद्यालयों की ग्रेडिंग तय होगी। मूल्यांकन में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ परिसर की साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी परखी जाएगी।
मूल्यांकन के दौरान विद्यालय परिसर की स्वच्छता और रखरखाव, बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, सुरक्षित पेयजल समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति देखी जाएगी। इसके अलावा पौधरोपण, हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यालय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को भी महत्व दिया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही विद्यालय परिसर को हरा-भरा रखने और पढ़ाई के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि निर्धारित मानकों के आधार पर विद्यालयों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यालयों में साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के साथ बच्चों को भी इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। संवाद