{"_id":"6ac7e55a905a0ef02a007fe7","slug":"dm-took-stock-of-the-damage-caused-to-crops-by-the-floods-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166050-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का डीएम ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का डीएम ने लिया जायजा
विज्ञापन
ग्राम पंचायत-देवलहा ग्रांट, टोला फूलपुर लाला का निरीक्षण करते डीएम शिवशरणप्पा जीएन। स्रोत विज्ञ
सिद्धार्थनगर। बाढ़ से किसानों की फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए चल रहे सर्वेक्षण का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बृहस्पतिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत देवलहा ग्रांट के फूलपुर लाला टोला पहुंचकर बाढ़ प्रभावित खेतों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से सर्वेक्षण की प्रगति की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि फसल क्षति का सर्वे निष्पक्ष, पारदर्शी और वास्तविक नुकसान के आधार पर किया जाए। कोई भी पात्र किसान सर्वेक्षण से वंचित न रहे। उन्होंने क्षति का सही आकलन कर निर्धारित मानकों के अनुसार अभिलेख तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि सर्वेक्षण कार्य में पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता बरती जाए और इसे निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए।
डीएम ने सर्वेक्षण के दौरान जुटाए गए आंकड़ों का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी तरह की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रभावित किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वेक्षण पूरा होने के बाद पात्र किसानों को शासन से अनुमन्य फसल क्षतिपूर्ति का लाभ समय से दिलाया जाए। अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण के आधार पर फसल क्षति का आकलन कर किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी।