फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rally to stop child marriages removed

बाल विवाह रोकने को निकाली रैली

Mon, 09 May 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 09 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Rally to stop child marriages removed
स्कूल चलो रैली में शामिल बच्चे व शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विकलांग कल्याण सेवा संस्थान व बालगृह बालक आश्रम के निराश्रितों ने सोमवार को समाज में फैली कुरीतियों के विरोध में नगर में रैली निकाली। निराश्रित बालकों ने बाल विवाह प्रथा के विरोध में लिखे नारों के तख्तियों से लोगों को जागरूक किया। बालकों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को खत्म किया जाएगा। आजादी के पहले राजमोहन राय ने सबसे पहले इस प्रथा का मुखर विरोध किया था। आजादी के बाद बाल विवाह को संज्ञेय अपराध की श्रेणी में रखा गया। बाल विवाह के कई दुष्प्रभाव होते हैं।
विज्ञापन

सदर एसडीएम राजित राम प्रजापति ने सामाजिक कुरीतियों के संबंध में विस्तृत वर्णन किया। अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति महेश कुमार पासवान ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है, सबको एकजुट हो इसे खत्म करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक अर्जुन कुमार ने ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्प्रभाव बताया। निदान के लिए सही उम्र में विवाह करने की बात कही। रैली फायर स्टेशन से निकल तहसील परिसर, अशोक मार्ग, भीमापार, होते हुए आश्रम वापस पहुंची। इस दौरान रंजीत कुमार प्रजापति, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, जगदीश गौतम, बुधराम, शिवशंकर, अशोक कुमार यादव, अनीता भारती, सविता वर्मा, अन्नू, रिंकू प्रसाद, रमेश, प्रभात और रामनेवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed