फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rajgir's body found in a ditch

खाई में मिला राजगीर का शव

Sun, 17 Oct 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Rajgir's body found in a ditch
खाई में मिला राजगीर का शव
विज्ञापन

पथरा। थाना क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द गांव के पास बांसी-डुमरियागंज पर स्थित सड़क के किनारे खाई में राजगीर का पानी में उतराया हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग निवासी राजू (35) पुत्र कल्ला राजगीर मिस्त्री थे। परिजनों के अनुसार, राजू कुछ दिनों से बांसी में काम करते थे। वह घर से ही आते-जाते थे। शनिवार को भी वह काम के लिए सुबह आठ बजे निकले थे। मगर देर रात तक वह घर वापस नहीं आए। बहुत तलाश के बाद भी उनका कहीं पता नहीं पता चला।
विज्ञापन

रविवार सुबह 9.30 बजे बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर कम्हरिया खुर्द गांव के पास सड़क पर कुछ बच्चे खेल रहे थे। उसी दौरान खाई में शव उतराया हुआ दिखा। उसकी सूचना बच्चों ने गांव वालों को दी। कम्हरिया बुजुर्ग के लोग भी भीड़ को देखकर इकट्ठा हो गए। गांव के किसी व्यक्ति ने यह सूचना राजू के घरवालों को दी। सूचना पर पहुंची पथरा पुलिस ने शव और बाइक दोनों को खाई से बाहर निकाला। पथरा के थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed