{"_id":"60f1b9cd8ebc3e549969a67f","slug":"raised-demand-for-opening-of-railway-crossing-siddharthnagar-news-gkp4020984129","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रासिंग खोले जाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्रासिंग खोले जाने की उठाई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे क्रॉसिंग खोले जाने की उठाई मांग
भीमापार रेलवे क्रॉसिंग के पास लोग धरने पर बैठे
बोले- क्रॉसिंग नहीं खुलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भीमापार की बंद रेलवे क्रॉसिंग को खोले जाने की मांग के समर्थन में शुक्रवार को आसपास गांव के लोग और दुकानदार धरने पर बैठ गए। क्रॉसिंग खुलने तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी। वहीं सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन ने भी समर्थन किया है।
श्यामनरायन मौर्य ने कहा कि भीमापार रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से लोगों को आने में जाने दिक्क्त हो रही है। कई गांव के लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। प्रशासन को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि जनहित के लिए अधिवक्ता साथ हैं। क्रॉसिंग को खोले जाने की मांग के लिए वार्ता कर चुके हैं। जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, अधिवक्ता साथ हैं। बबूल श्रीवास्तव और राजू सिंह ने कहा कि क्रॉसिंग बंद होने से एक किलोमीटर अधिक चलना पड़ रहा है। इसे बंद करने का कोई औचित्य नहीं था। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती है धरना जारी रहेगा। इस दौरान गगन श्रीवास्तव, राजू चौबे, राकेश वर्मा, अमित कुमार लोधी आदि मौजूद रहे।