{"_id":"64de6a0fe12ab867f10bfde4","slug":"railway-police-arrested-three-in-fake-ticket-case-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-3074-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रेलवे पुलिस ने फर्जी टिकट मामले में तीन को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रेलवे पुलिस ने फर्जी टिकट मामले में तीन को दबोचा
Fri, 18 Aug 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बलरामपुर जिले से आई रेलवे पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार को इटवा थाने के मस्जिदिया गांव के पास अनियमित तरीके से रेलवे टिकट बना रहे तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए बलरामपुर ले गई है। तीन लोगों के पकड़े जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
बलरामपुर से आए रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर श्यामराज के मुताबिक इटवा थाने के ग्राम भुतहवा, मैना व इटवा कस्बे के निवासी तीनों युवक एक लंबे अरसे से नियमों के विपरीत रेलवे टिकट निकालकर मनमाना मूल्य ले रहे थे। यह प्राय: अपना ठिकाना बदलकर इस कार्य को अंजाम दे रहे थे। बृहस्पतिवार को जानकारी मिली कि इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर स्थित ग्राम मस्जिदिया के पास वन विभाग के पार्क में पांच युवक बैठे हुए हैं और रेलवे टिकट के लेनदेन की बात कर रहे हैं। क्राइम ब्रांच के प्रणय कुमार व तीन अन्य रेलवे पुलिस बल के साथ उक्त स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान दो भागने में सफल रहे और तीन को हिरासत में ले लिया गया है। तीनों युवकों के पास से दो बाइक ए तीन लैपटाप बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि इन पकड़े गए युवकों से पूछताछ करके मामले की जानकारी ली जाएगी।