{"_id":"5f8097ed8ebc3e9bfa0cceaa","slug":"raid-on-buisinessman-godown-seal-siddharthnagar-news-gkp3687352191","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के यहां कस्टम ने मारा छापा, गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के यहां कस्टम ने मारा छापा, गोदाम सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी के यहां कस्टम ने मारा छापा, गोदाम सील
ककरहवा कस्बे में देर रात संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया 25 क्विंटल मटर
अमर उजाला ब्यूरो
ककरहवा। ककरहवा कस्बे में स्थित एक गोदाम में तस्करी के मटर व मटर दाल का भंडारण होने की सूचना पर शुक्रवार को पहुंचे सीमा शुल्क विभाग के अधीक्षक भोजराज ने गोदाम को सील कर दिया। मालिक को सभी प्रपत्रों के साथ सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात ककरहवा एसएसबी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ककरहवा में एक गोदाम में नेपाल से तस्करी कर लाया गया मटर व मटर दाल बड़ी मात्रा में इकट्ठा किया जा रहा है। एसएसबी ने रात एक बजे पुलिस को साथ लेकर गोदाम में छापा मारा। लेकिन गोदाम में मौजूद लोगों ने दरवाजा नहीं खोला। सुबह एसएसबी ने सूचना कस्टम को दी। कस्टम अधीक्षक भोजराज के नेतृत्व में एसएसबी तथा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर छापा मारा तो गोदाम में अवैध रूप से रखा गया 25.75 क्विंटल मटर व मटर की दाल बरामद हुई। कस्टम अधीक्षक ने गोदाम को सील करते हुए गोदाम मालिक विशाल कुमार को गोदाम व बरामद सामान से संबंधित सभी कागजात लेकर कार्यालय आने को निर्देशित किया है। कार्रवाई के दौरान एसएसबी इंस्पेक्टर केपीएम वेंजानाथन, ककरहवा चौकी प्रभारी सतीश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।