{"_id":"64fa159e670bc7bb0c076196","slug":"questions-raised-on-cmo-in-case-of-extortion-of-money-during-appointment-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-4279-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नियुक्ति में धनउगाही के मामले में भी सीएमओ पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नियुक्ति में धनउगाही के मामले में भी सीएमओ पर उठे सवाल
विज्ञापन
सपा नेता चिनकू यादव ने कहा-नियुक्ति में हुई धनउगाही की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए आशा बहुओं की नियुक्ति कर रही है। इनकी नियुक्ति में धनउगाही की गई है। इस मामले में सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल की भूमिका भी संदिग्ध है। इस मामले की जांच करके कार्रवाई की जानी चाहिए। ये बातें बृहस्पतिवार को डुमरियागंज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा नेता रामकुमार उर्फ चिनकू यादव ने कहीं।
उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र का बेंवा सीएचसी इन दिनों भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। यहां के अधीक्षक आए दिन ड्यूटी से गायब रहते हैं। डॉक्टर मरीजों को अस्पताल से दवा न देकर बाहर की दवा लिख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी हाल ही में आशा बहुओं की नियुक्ति में डेढ़ से दो लाख रुपये की मांग की गई। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने चेतावनी दी कि आशा बहुओं की चयन प्रक्रिया में हुई धांघली की जांच निष्पक्ष रूप से नहीं की गई तो प्रदर्शन करेंगे।