फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   pulwama martyr rememberd

पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 14 Feb 2021 10:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
pulwama martyr rememberd
शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

शहर के सिद्धार्थ तिराहे और ककरहवा में किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर शहर के सिद्धार्थ तिराहे और ककरहवा स्थित एक स्कूल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इसमें शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
सिद्धार्थ तिराहे पर युवाओं ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। भारत माता के जयकारों के साथ युवाओं ने शहीदों को याद किया। इस दौरान रमेश वर्मा, राणा सिंह, मनोज गुप्ता, मिथलेश अग्रहरि, राजन चौबे, दिलीप सोनजी, महमूद आलम, सौरभ त्रिपाठी, एसपी बाबा, अभिषेक मिश्र, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। ककरहवा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा स्थित पंडित भागीरथी सूर्यनाथ त्रिपाठी इंटर कॉलेज के एनसीसी के बच्चों ने कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च ककरहवा से नेपाल बॉर्डर तक गया। इस दौरान भारत माता की जय, वीर सपूत अमर रहें, शहीदों का यह बलिदान याद रखेगा हिन्दुस्तान के नारे लग रहे थे। कैंडल मार्च में प्रबंधक कृष्ण कुमार त्रिपाठी, कैलाश शुक्ला, मोहम्मद इदरीश, शिवशंकर त्रिपाठी, ओमप्रकाश पांडेय, दिनेश कुमार एवं एसएसबी के जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने की श्रद्धांजलि सभा
सिद्धार्थनगर। पुलवामा में आतंकी हमले की दूसरी बरसी पर लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कलेक्ट्रेट परिसर में अटेवा पेंशन बचाओ मंच की तरफ से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जनार्दन शुक्ल ने कहा कि अभी तक पुलवामा में शहीद सुरक्षा बलों के परिवार सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन से वंचित हैं। पेंशन सामाजिक सुरक्षा के तहत लोक कल्याणकारी सरकार की कर्मचारियों के प्रति जिम्मेदारी है, परंतु शहीद अर्धसैनिक बलों के परिवार पुरानी पेंशन से अभी तक महरूम हैं। सरकार इस दिवस को केवल रस्मी तौर पर मनाकर अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर लेती है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से सुरक्षा बलों के परिवार के लिए पुरानी पेंशन को तत्काल बहाल करना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान संरक्षक दिनेश चंद्र दुबे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष बलवंत चौधरी, जिला संयोजक कल्पना, ब्लॉक अध्यक्ष नौगढ़ सुरेंद्र कुमार गुप्ता, खेसरहा श्रीकृष्ण, बर्डपुर रामसेवक, पशुपति नाथ दुबे, गौरव शुक्ल, वाचस्पति चतुर्वेदी, प्रवीण मिश्र, विक्रांत त्रिपाठी, संदीप द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद

कैंडल जलाकर पुलवामा किया गया याद
शोहरतगढ़। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में दो साल पहले 14 फरवरी 2019 को हुई आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को रविवार को नगर पंचायत शोहरतगढ़ में स्थित शहीद बुधई स्मारक परिसर में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पुलवामा में शहीद हुए जवानों की बरसी के मौके पर सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं की ओर से शहीद बुधई स्मारक स्थल शोहरतगढ़ में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान युवाओं ने कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रहकर शहीदों को नमन किया। साथ ही शहीदों की शहादत को नमन करते हुए राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान वकार मोइज खान और युवा समाजसेवी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए भारत माता के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान पूर्व छात्रनेता बनवारी गुप्ता, प्रबंधक वकार मोइज खान, अरमान अंसारी, अभय प्रताप सिंह, नीलेश चौधरी, छात्रनेता मोहम्मद शहजाद सिद्दीकी, मंजर हुसैन, शिवा, अमित गुप्ता, अक्षय पटवा, परवेज अंसारी, आशीष गुप्ता, श्यामसुंदर चौधरी, कैलाश विश्वकर्मा, शिवम सिंह, प्रिंस आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed