फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   public toilet useless without use

Siddharthnagar News: बिना उपयोग जर्जर हो गया सामुदायिक शौचालय

Fri, 24 May 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 May 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
public toilet useless without use
फोटो- है
विज्ञापन




भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के लोहरौला गांव के टोला पलेशर में बना शौचालय का अबतक नहीं खुला ताला

संवाद न्यूज एजेंसी।

भनवापुर। सरकार जहां लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए, ब्लॉक को खुले में शौचमुक्त बनाने का दावा कर रही है। वहीं, इसके उलट जिम्मेदार इस दावे की हवा निकालने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरौला के टोला पलेशर में बना सामुदायिक शौचालय का निर्माण के समय से आजतक ताला नहीं खुला और शौचालय बिना उपयोग के ही जर्जर हो चुका है।


गांव के अजय कुमार, दिलीप, राजन सिंह, राकेश कुमार, विवेक सिंह आदि ने बताया कि सामुदायिक शौचालय का निर्माण करीब पांच साल पहले हुआ था, जो अब तक आधा अधूरा है। अभी तक इस सामुदायिक शौचालय का उपयोग नही किया गया और बिना उपयोग के पूरी तरह जर्जर हो चुका है, शौचालय का गड्ढा भी नहीं बनाया गया, दीवारें फट चुकी है। जिसका मरम्मत तक नहीं कराया गया। जिसके कारण लोगों को खुले में शौंच जाना मजबूरी है। ने जिम्मेदारों से सामुदायिक शौचालय का मरम्मत करा कर उपयोग के लिए निर्धारित समय पर खोलने की मांग किया है। इस संबंध में एडीओ पंचायत संजय पटेल ने बताया कि सामुदायिक शौचालय का उपयोग न होना काफी गंभीर मामला है। चुनाव के बाद इसकी जांच कर जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जल्द सामुदायिक शौचालय का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed