फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Provide compensation to farmers immediately: DM

किसानों को तत्काल उपलब्ध कराएं क्षतिपूर्ति : डीएम

Mon, 26 Aug 2024 11:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 26 Aug 2024 11:48 AM IST
विज्ञापन
Provide compensation to farmers immediately: DM

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डीएम डाॅ. राजागणपति आर ने नौगढ़ तहसील के बाढ़ में मैरूंड संगलदीप गांव के टोले अमरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ में नुकसान हुए किसानों के फसलों की क्षतिपूर्ति एवं मुआवजा दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर लोगों को राहत सामग्री एवं लंच पैकेट का वितरण कराने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों में ऐसी महिलाएं जो गर्भवती है और उसकी डिलेवरी 15-20 दिनों के अंदर होनी है, उसे पहले से ही चिह्नित कर सुरक्षित प्रसव कराने के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया जाए। ताकि उस परिवार के लोगों को कोई समस्या न होने पाए। इस दौरान एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र मौजूद रहे।

------------
घटने लगा राप्ती का जलस्तर

सिद्धार्थनगर। तीन दिन तक लाल निशान से ऊपर बह रही राप्ती नदी का जलस्तर रविवार को घटने लगा। वहीं, अन्य नदियों का जलस्तर भी रविवार को घट रहा था। पिछले 12 घंटे के बीच राप्ती का जलस्तर एक सेमी नीचे आया है। हालांकि, जलस्तर घटने के बाद भी राप्ती एवं बूढ़ी राप्ती नदी खतरे के लाल निशान से ऊपर बह रही है।
विज्ञापन

------------
नदियों का जलस्तर मीटर में



नदी खतरे का स्तर शनिवार रविवार
राप्ती 84.900 85.14 85.13
बूढ़ी राप्ती 85.650 85.93 85.75
कूड़ा 83.520 82.74 82.43
घोघी 87.00 84.50 84.00
बानगंगा 93.420 92.30 92.10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed