फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   protest

प्रदर्शन कर सपाई बोले, सरकार जनविरोधी

Wed, 02 Oct 2019 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
protest
इटवा में सपा के धरने को संबोधित करते पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
प्रदर्शन कर सपाई बोले, सरकार जनविरोधी
विज्ञापन

कहा, बीजेपी शासन में कानून व्यवस्था की हालत खराब, महंगाई चरम पर
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के साथ ही बिगड़ती कानून व्यवस्था और महंगाई के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। सपाइयों का प्रदर्शन जिले की सभी तहसीलों पर हुआ।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश सरकार के खिलाफ तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन के क्रम में सदर तहसील के सपाइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर में भी हुंकार भरी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सूबे में योगी सरकार बनने के बाद से कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। महंगाई बेलगाम हो गई है। दमनकारी नीतियों के कारण जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। बदले की भावना से सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। अंत में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिवपूजन को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा। धरने में पूर्व विधायक विजय पासवासन, पूर्व चेयरमैन मो. जमील सिद्दीकी समेत इन्द्रासना त्रिपाठी, जुबैदा चौधरी, जोखन चौधरी, सरफराज भ्रमर, रमजान अली, अब्दुल कलाम, राधेश्याम वर्मा, विजय यादव, सोनू यादव, जयकरन गौतम, मुस्ताक, कमल किशोर, दुर्गेश यादव, रिजवान अहमद, शमशेर, महबूब, प्रशांत पाठक, जाकिर, मोहब्बत, राजू आदि की सहभागिता रही।
विज्ञापन

बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक, प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी व पूर्व विधायक लालजी यादव की अगुवाई में तहसील पर प्रदर्शन किया। अंत में 11 सूत्री ज्ञापन एसडीएम शिवमूर्ति सिंह को सौंपा। नगर पालिका परिषद बांसी के चेयरमैन मो. इदरीश पटवारी, पूर्व चेयरमैन चमन आरा राइनी समेत विभा शुक्ला, कमाल अहमद खान, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अनीता द्विवेदी, बरकत अली, राधेमोहन शर्मा, ईश्वर चंद दुबे, तुफैल अहमद, अंबिकेश श्रीवास्तव, धीरू यादव, सर्वजीत यादव, विशाल पांडेय, उपेंद्र प्रताप सिंह, अमित बख्शी, शांति आर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक, सपा के नेता उग्रसेन प्रताप सिंह की अगुवाई में मंगलवार को पार्टी कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। नगर में जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए तहसील में पहुंच कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अनिल कुमार को देकर समस्या समाधान की मांग की। निवर्तमान सपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, इब्राहिम बाबा, मणेंद्र मिश्र, मकबूल, मुरली मिश्र, निजाम, खुर्शीद आलम आदि की मौजूदगी रही।
सरकारी कार्यालयों में हो रहे खास लोगों के काम
इटवा। सपा कार्यालय पर आयोजित धरने में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि आज कुछ खास लोगों के काम सरकारी कार्यालयों में काम हो रहे हैं। धनउगाही के लिए पुलिस विभाग के अफसर एक वर्ग विशेष को निशाना बना रहे है। सपाइयों ने अंत में कार्यालय से पैदल चलकर तहसील प्रांगण में एसडीएम त्रिभुवन को राज्यपाल को संबोधित 19 सूत्री ज्ञापन दिया। धरने में सपा नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह, योगेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह, राम पाल शुक्ला, केके चौधरी, कमरूज्जमा खां, अब्दुल लतीफ, अजय चौधरी, तौलेश्वर निषाद व दिनेश मिश्रा की मौजूदगी रही।

‘लोगों का उत्पीड़न करने पर रही सरकार’
डुमरियागंज। तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन में पूर्व प्रत्याशी व समाजवादी नेता रामकुमार चिंकू यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार लोगों का उत्पीड़न कर रही है। विकास के नाम पर पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के साथ-साथ प्याज का दाम कई गुना बढ़ गए हैं। जिससे गरीब किसानों के मुंह का निवाला भी छीन गया है। डुमरियागंज तहसील के चारों तरफ की सड़कें बदहाल हैं। बाद में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद को सौंपा। अजय यादव, रघुनंदन, अतीक उर्रहमान, अनिल कुमार गौतम, छोटे यादव, अवधेश सिंह, सोनू पांडेय, पप्पू मलिक, मुन्नू फारूकी, तोताराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed