फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   proposal sent for atal tinkering lab

राजकीय विद्यालयों में अच्छी प्रयोगशाला की जगी उम्मीद

Sun, 18 Sep 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
proposal sent for atal tinkering lab
राजकीय इंटर कॉलेज, नौगढ़ के मैदान में विज्ञान पार्क बनाने का प्रस्ताव। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
राजकीय विद्यालयों में अच्छी प्रयोगशाला की जगी उम्मीद
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के राजकीय इंटर कॉलेजों में अच्छी प्रयोगशाला बनने की उम्मीद जगी है। इन विद्यालयों में अच्छी प्रयोगशाला नहीं होने से विज्ञान की पढ़ाई में समस्या आ रही है। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, नौगढ़ में विज्ञान पार्क बनाने की योजना है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिली तो शिक्षा के क्षेत्र मे बड़ा कार्य होगा, क्योंकि कई विद्यालयों में प्रयोगशाला के नाम पर मात्र कुछ उपकरण हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को प्रस्ताव भेजा है। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज दुल्हा सोमाली, राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहनी, राजकीय इंटर कॉलेज परसा जमाल, राजकीय इंटर कॉलेज इनरी ग्रांट एवं राजकीय इंटर कॉलेज पजौहा में अटल टिंकरिंग लैब के कार्य को जनपद स्तरीय कार्ययोजना में शामिल करने की सिफारिश की गई है। साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में विज्ञान पार्क को शामिल किया गया है। 10,368 वर्ग फीट मैदान को विज्ञान पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन

विज्ञान पार्क के निर्माण के बाद जिले के किसी भी विद्यालय के छात्र-छात्राएं यहां विज्ञान का अध्ययन कर सकेंगे। जिले में 24 राजकीय विद्यालय हैं, जहां प्रयोगशालाएं नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं की विज्ञान की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने बताया कि अटल टिंकरिंग लैब योजना के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा गया है, जिनमें जिले के छह विद्यालयों का नाम भेजा गया है। इन विद्यालयों में अच्छी प्रयोगशाला बनाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed