फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   programm conduct

इमाम अली रजा की शान में शायरों ने पेश किए कलाम

Sun, 12 Jun 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
programm conduct
डुमरियागंज के हल्लौर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते मौलाना महफूज। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
इमाम अली रजा की शान में शायरों ने पेश किए कलाम
विज्ञापन

- शिया मुसलमानों के आठवें इमाम की जयंती पर आयोजित हुई महफिल
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के हल्लौर स्थित इमामबाड़ा वक्फ शाह आलमगीर सानी बड़े इमामबाड़ा में शनिवार रात अंजुमन गुलदस्ता मातम हल्लौर की ओर से जश्न ए इमाम अली रजा का आयोजन किया गया। शिया मुसलमानों के आठवें इमाम हजरत इमाम अली रजा अलैहिस्सलाम की जयंती के मौके पर स्थानीय शायरों ने इमाम अली रजा की शान में कलाम पेश किए।
कार्यक्रम में माहताब हैदर काका के तिलावते कलाम पाक से हुआ। इसके बाद शादाब संजू और अंबर मेंहदी ने नाते पाक पेश किया। इसके बाद स्थानीय शायर खुर्शीद जफर, शमशाद, नफीस, सज्जाद, पैकर, अजीम, अफसर, आलम, कायनात, फलक, मुमताज, शबीह, आले रजा, नौशाद, हसन जमाल, हानी आदि शायरों ने इमाम रजा की शान में कलाम व कसीदे पेश किए। कार्यक्रम के अंत मे मौलाना महफूजहुज्जत ने इमाम अली रजा की जिंदगी और उनकी शिक्षा और विशेषताएं बताई। उन्होंने इमाम के बताए हुए नेकी भलाई और सच्चाई के बताए गए रास्ते पर लोगों से चलने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन अजीम ने किया। इस दौरान मोहम्मद हैदर, मेंहदी, तसकीन हैदर, मेंहदी हैदर पप्पू, मनव्वर रजा, शाहिद, आबिद, जलाल हैदर, पप्पू अंकल कार्यक्रम में शामिल लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व जामा मस्जिद में भी इमाम अली रजा अलैहिस्सलाम की जयंती को लेकर महफिल आयोजित हुई, जिसमें स्थानीय शायरों ने कलाम पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed