Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Procurement centers are not open... farmers are facing problems in selling wheat.

Siddharthnagar News: नहीं खुले क्रय केंद्र...गेहूं बेचने के लिए किसान हो रहे परेशान

Thu, 04 Jun 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 Jun 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Procurement centers are not open... farmers are facing problems in selling wheat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोटन। गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र 30 मार्च को ही सक्रिय कर दिया गया है। लेकिन लोटन क्षेत्र के चयनित साधन सहकारी समिति मुडिला अदाई व साधन सहकारी समिति बनियाडीह में गेहूं क्रय केंद्र अभी तक नहीं खुल सके हैं। इसकी वजह से क्षेत्रीय किसान लगभग 2200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिचौलियों को गेहूं बेचने को मजबूर हैं।
किसानों का गेहूं तैयार होने के बाद इसकी कटाई और भूसा कटाई किसानाें के लिए बड़ी समस्या है। इन सबके साथ स्कूल में बच्चों के एडमिशन, रसोई गैस समेत कई अन्य समस्याओं से किसान जूझ रहे हैं। इन सभी काम को पूरा करने के लिए रुपये की जरूरत है और जरूरत पूरी करने के लिए उन्हें गेहूं जल्द बेचना है। इसका सीधा फायदा बिचौलिए उठा रहे हैं जबकि किसान औने-पौने दाम में बेचकर नुकसान उठा रहे हैं। क्षेत्रीय किसान रविंद्र सिंह, मोहन गुप्ता, लालजी गुप्ता, राजकुमार, अरविंद मिश्रा, महेश प्रजापति, मुनिराज यादव, अमरनाथ पांडेय ने गेहूं क्रय केंद्रों पर जल्दी तौल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र में अभी तक गेहूं क्रय केंद्र न खुलने से क्षेत्रीय किसान काफी परेशान है। जबकि, क्षेत्र में बड़े किसानों की संख्या काफी अधिक है। सभी न्याय पंचायत क्षेत्र मिला दें तो 50 से 60 गांव है, जिसमे लगभग 20 किसान ऐसे हैं, जिन्होंने बड़े रकबे में फसल बोई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बिचौलियों के दबाव में क्षेत्र में पिछले साल भी दो क्रय केंद्र गढमौर, हरिवंशपुर खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भी सिर्फ दो ही क्रय केंद्र मुडिला अदाई व बनियाडीह ही बनाया गया है। लोगों का कहना है कि केंद्र होने का कोई महत्व नहीं है, तौल होना जरूरी है। सरकारी पर तौलाई सहित 2605 रुपये प्रति क्विंटल दर है। सरकारी केंद्र पर तौल न होने से मजबूर होकर किसान प्राइवेट आढ़तियों को अपनी उपज बेच रहे हैं।

जिला प्रबंधक पीसीयू सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया कि लोटन ब्लाॅक में दो गेंहू क्रय केंद्र का चयन हुआ है। बोरा, काटा सहित सभी संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed