{"_id":"576ebd344f1c1b353db47ea6","slug":"problems-are-often-away-from-priority-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकता से दूर होंगी बार की समस्याएंः डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकता से दूर होंगी बार की समस्याएंः डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता भवन में हुई बैठक में मौजूद वकील।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन ने शनिवार को जिलाधिकारी का अभिनंदन किया। बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम का अभिनंदन करते हुए अधिवक्ताओं ने उन्हें समस्याएं बताई। जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने उसका शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि अधिवक्ता समाज का जागरूक वर्ग है। उनके बीच आने के लिए काफी समय से इच्छा थी, आज यह मौका मिला। यहां आकर अच्छा अनुभव मिला है। अधिवक्ताओं की जो भी समस्याएं होगी, उसे प्राथमिकता से दूर किया जाएगा।
उन्होंने आह्वान किया कि जनसामान्य की समस्याओं को दूर कराने और शासकीय योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन में अधिवक्ता प्रशासन का सहयोग करें। कार्यक्रम में बार अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने पूर्व जिलाधिकारी डॉ.सुरेंद्र मिश्र की ओर से बार के विकास के लिए किए गए वादे की याद दिलाई।
विज्ञापन
इस पर डीएम ने मिट्टी भराई सहित अन्य कार्यों को पूरा कराने का वादा किया। मनरेगा के जरिए भी काम कराने की बात कही। कार्यक्रम में सीडीओ अखिलेश तिवारी, एडीएम पीके जैन, डीडीसी ओमप्रकाश अंजोर सहित दिव्य प्रकाश शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास्तव, एचएन उपाध्याय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, पीपी मिश्रा, प्रताप नारायण सिंह, केशव प्रसाद पांडेय, विनोद चौधरी, अनिल श्रीवास्तव, अंजनी दुबे आदि मौजूद रहे।