फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   problem

समस्याएं हल न हुईं तो 25 को होगा धरना

Fri, 06 Sep 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
problem
समस्याएं हल न हुईं तो 25 को होगा धरना
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में पशुधन प्रसार अधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन
पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में बैठक, सीवीओ से मिले
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के बैनर तले जनपद में पदस्थ पशुधन प्रसार अधिकारियों की लंबित समस्याओं से संबंधित ज्ञापन मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर कहा गया कि समस्याएं हल नहीं हुईं तो विकास भवन पर 25 को धरना होगा।

शुक्रवार को पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति की अगुवाई में हुए बैठक के बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश को सौंपे गए ज्ञापन में अवगत कराया कि एफएमडीसीपी प्रोग्राम में दूरस्थ एवं अन्यत्र जगह ड्यूटी लगाना, एरियर का भुगतान अभी तक लंबित होना, ईपीएफ खाता एवं पासबुक का अभी तक अपूर्ण रहना, चिकित्सा प्रतिपूर्ति न देना, पशु चिकित्सालयों का चार्ज हस्तांतरित न कराना, निदेशक के आदेश के बाद भी सीरम सैम्पल पहुंचाने के लिए बाध्य करना, पशुगणना का मानदेय प्रकरण लंबित होना, स्थायीकरण में कोई प्रगति न होना आदि समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दिया कि 24 सितंबर तक अगर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो 25 सितंबर को विकास भवन पर एक दिवसीय धरना के साथ राष्ट्रीय प्रोग्राम एफएमडीसीपी टीकाकरण का बहिष्कार कर जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा। बैठक का संचालन जिला मंत्री अवनीश त्रिपाठी ने किया। अश्वनी मिश्रा, रमेश चंद, दिवाकर मिश्रा, सुजीत सिंह, रमाशंकर सिंह, बाल चंद चौधरी, शनि चौधरी, बीके गुप्ता, अरविन्द चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, जेपी सिंह, गिरजेश कुमार, प्रियंका, राजेंद्र यादव, जय शंकर सहित जनपद के समस्त पशुधन प्रसार अधिकारी की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed