{"_id":"56fd59544f1c1ba93af00105","slug":"prime-vocal-on-the-persecution-of-village-secretaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सचिवों के उत्पीड़न पर मुखर हुए प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सचिवों के उत्पीड़न पर मुखर हुए प्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 31 Mar 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
बर्डपुर में बैठक करते प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्डपुर ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक के अधिकारियों-कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। गुरुवार को ब्लॉक परिसर में हुई प्रधान संघ की बैठक में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही परेशानियों पर चर्चा करते हुए ग्राम सचिवों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद की गई।
बैठक में संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि प्रधानों के मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नए वित्तीय वर्ष में ग्राम सभा के रुके विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।
कोई भी कर्मचारी प्रधानों का उत्पीड़न करता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब देने को संघ तैयार है। ग्राम सभा में खराब हैंडपंप तत्काल ठीक कराने, शौचालय निर्माण में तेजी लाने और ग्रामीणों के इसके इस्तेमाल के लिए प्रेरित करने पर प्रधानों ने जोर दिया।
विज्ञापन
ब्लॉक उपाध्यक्ष इं. सर्वेश जायसवाल ने आरोप लगाया कि पैसे के लेन-देन में ग्राम विकास अधिकारी प्रधानों को परेशान करते हैं। निर्माण सामग्रियों के दाम अभी भी पुराना रेट पर ही हैं, जिससे निर्माण सही प्रकार से कराने में दिक्कत होती है।
लिहाजा मैटेरियल के रेट की समीक्षा करते हुए इसे तत्काल बढ़ाया जाना चाहिए। बैठक में बीडीओ अवधेश राम ने प्रधानों को आश्वस्त किया कि किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। बैठक में प्रधान विनय चौधरी, इं. प्रदीप चौधरी, हरिशंकर चौधरी, रामचरण जायसवाल, सलीम अहमद, सब्बीर अहमद, राजेंद्र शाहनी, राम नारायन चौधरी, हनुमान पांडेय, वसीउल्लाह खान, बालमुकुंद जायसवाल, मुमताज अहमद, राम चंद्र चौधरी, श्रीपति, मो. स्कूल आदि मौजूद रहे।