फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pradhans raised the demand for extension of tenure

Siddharthnagar News: प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग उठाई

Tue, 28 Apr 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Pradhans raised the demand for extension of tenure
बर्डपुर। ब्लॉक क्षेत्र के प्रधानों की सोमवार को विकास खंड सभागार में बैठक हुई। पंचायत चुनाव, प्रशासनिक व्यवस्था और प्रधानों के अधिकारों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक के बाद प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ ओमप्रकाश सिंह यादव को सौंपा। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा ने कहा कि यदि राज्य निर्वाचन आयोग समय पर चुनाव कराता है तो संगठन उसका स्वागत करेगा, लेकिन किसी कारणवश चुनाव स्थगित होने की स्थिति में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

डॉ. पवन मिश्रा ने चेतावनी दी कि गांवों में ठेकेदारों को काम नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ठेकेदार प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी मंशा पूरी नहीं होने दी जाएगी। ताकिब रिजवी ने कहा कि प्रधान चुनाव की तैयारी कर चुके थे, लेकिन अभी सरकार की ओर से चुनाव को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। इसलिए चुनाव होने तक कार्यकाल बढ़ाया जाना चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप पांडेय ने कहा कि प्रशासक व्यवस्था से ग्रामीण विकास प्रभावित होता है और जनता की भागीदारी कम हो जाती है। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed