फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Power supply from the sub-station

उसका उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति शुरू

Wed, 13 Jul 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Power supply from the sub-station
उसका उपकेंद्र - फोटो : अमर उजाला
 उसका नगर पंचायत क्षेत्र के कृष्णानगर वार्ड में स्थापित  33/11 केवीए विद्युत सबस्टेशन से बुधवार को आपूर्ति शुरू हो गयी। इससे नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विद्युत आपूर्ति किया जाएगा। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजनांतर्गत पावर ग्रिड कार्पोरेशन आफ इंडिया के  देखरेख में गोदरेज कंपनी द्वारा लगभग तीन करोड़ की लागत से बने इस सबस्टेशन में दो फीडर बनाया गया है। पहले फीडर से रेलवे ट्रैक के दक्षिण स्थित कृष्णानगर, अंबेडकरनगर और कांशीरामनगर वार्ड और सुगही, भठिया समेत  दर्जनों गांव को जोड़ा गया तो दूसरे से नगर के सात वार्ड समेत गंगाधरपुर, बरदहा, बकैनिहा आदि को जोड़ा गया हैं।
विज्ञापन

  बता दें कि इस सब स्टेशन का उद्घाटन 15 मई को सांसद जगदंबिका पाल ने किया  था। इस क्षेत्र के लोगों का लम्बे अरसे से विद्युत सबस्टेशन स्थापित करने  का मांग था। नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत कुमार जायसवाल ने कहा कि दो दशक से  हर चुनाव में विद्युत सबस्टेशन की स्थापना मुद्दा बनता था पर चुनाव के बाद  सकारात्मक प्रयास नहीं होता था । कहा कि उसका क्षेत्र से सर्वाधिक विद्युत  बिल की वसूली होती थी फिर भी लोगों को लो वोल्टेज और फाल्ट से निजात नहीं  मिलती थी। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसे पूरा होते देख वह उत्साहित  हैं। कहा कि केंद्र के बन जाने से नगर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को  राहत तो मिलेगी ही साथ ही ग्रामीण क्षेत्र को भी सहूलियत मिलेगी। इस अवसर  पर एक्सईएन राममूरत, एसडीओ अखिलेश्वर, सुरेंद्र, अवधेश जेई सुरेंद्र कुमार, अरुण चौरसिया, संजय श्रीवास्तव, पतिराज और भोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed