{"_id":"6446c43f92e99a0fae06a0ac","slug":"power-supply-disrupted-in-more-than-100-villages-for-12-hours-siddharthnagar-news-c-7-1-138122-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर : 12 घंटे से 100 से अधिक गांवों में बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर : 12 घंटे से 100 से अधिक गांवों में बाधित रही बिजली आपूर्ति
Mon, 24 Apr 2023 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। चिल्हिया थाना क्षेत्र में कंदवा बाजार के समीप रविवार रात अनियंत्रित ट्रक पलटने से बिजली का तार टूट गया। इससे 12 घंटों तक क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों की बिजली सप्लाई बाधित रही। हालांकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और ट्रक चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, शोहरतगढ़ से रविवार रात ट्रक सनई की तरफ जा रहा था। जैसे ही चिल्हिया से कंदवा बाजार के बीच पहुंचसा तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक चालक व खलासी ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचायी। लेकिन ट्रक की चपेट में आने से 11 हजार वोल्ट का तार टूट गया। जिसके चलते क्षेत्र के चिल्हिया, मुड़िला खुर्द, कपिया, करौती, दुबौलिया, कंदवा बाजार, बेलवा महदेवा, गौहनिया, चनरगड्डी, मलपार, सेहुड़ा, सेहुड़ी, सिसवा,बेलगड़ा समेत लगभग 100 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली कटने से पूरी रात लोग गर्मी से बेहाल होते रहे और सोमवार सुबह आपूर्ति बहाल हो सकी। इस संबंध में बिजली निगम के जेई विकास कुमार ने बताया कि रात के समय हादसा होने से सप्लाई चालू करने में दिक्कत आई। सोमवार को तार ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।