फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   power supply begins after 12 days

12 दिन बाद सिरसिया पावर हाउस से विद्युत आपूर्ति शुरू

Fri, 21 Oct 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
power supply begins after 12 days
डुमरियागंज के सिरसिया स्थित 132 केवीए पावर हाउस से आपूर्ति बहाल करने में जुटे विद्युत निगम के कर्म? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
12 दिन बाद सिरसिया पावर हाउस से विद्युत आपूर्ति शुरू
विज्ञापन

डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के सिरसिया स्थित 132 केवी पावर हाउस से 12 दिन बाद शुक्रवार की देर शाम आपूर्ति शुरू हो गई है। 700 गांवों के 80 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सिरसिया स्थित 132 केवी पावर हाउस में 12 दिन पहले बाढ़ का पानी भर जाने से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी। जलभराव समाप्त होने के बाद शुक्रवार देर शाम आपूर्ति बहाल कर दी गई। खानतारा कठौतिया, भानपुर तहसील, तरहर, भारतभारी के 33 केवी पावर हाउस को डुमरियागंज 132 से बिजली मिलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता विवेक श्रीवास्तव, रमेश पटेल, सुमेर प्रसाद सही करने में लगे रहे। एसडीओ डुमरियागंज बबलू चौधरी ने बताया कि शुक्रवार सांय चार बजे तक सबसे पहले खानतारा विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल की गई। उसके बाद तरहर डुमरियागंज, भारतभारी तथा तिलगड़ियां आदि उपकेंद्रों को बस्ती जनपद के भानपुर उपकेंद्र से सप्लाई अलग करके सिरसिया पावर हाउस से जोड़कर आपूर्ति बहाल करवा दी गई है। अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय डुमरियागंज राममूरत ने बताया कि सिरसिया पावर हाउस से क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग
गोल्हौरा। क्षेत्र के राप्ती नदी की बाढ़ से प्रभावित कई गांवों की बिजली महरवाजोत पावर हाउस से काट दी गई थी। अब राप्ती नदी का जलस्तर कम होने लगा है। इससे लोगों को उम्मीद होने लगी है कि दीपावली पर बिजली मिल जाएगी। अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को अंधेरे में रात काटनी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed