फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Power lines will be improved with Rs 9.50 crore, capacity of substation and transformer will increase.

Siddharthnagar News: 9.50 करोड़ से सुधारेंगी बिजली लाइनें, उपकेंद्र व ट्रांसफाॅर्मर की बढ़ेगी क्षमता

Mon, 12 Feb 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 12 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Power lines will be improved with Rs 9.50 crore, capacity of substation and transformer will increase.
बस्ती। सरकार ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए विद्युत वितरण मंडल को 9.50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इससे पुरानी 33 केवी लाइन, पावर ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि व उपकेंद्रों का सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए वितरण खंडों से अधीक्षण अभियंता ने प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार लगातार निगम को धनराशि दे रही है। हाल ही में निगम को सरकार ने 9.50 करोड़ रुपये बिजनेस प्लान में दिए हैं। इससे निगम ओवरलोडिंग की समस्याओं से निपटने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। प्राप्त धन का उपयोग उपकेंद्रों के सुदृढ़ीकरण यथा फीडर पैनल बदलने, पावर ट्रांसफाॅर्मर व सामान्य की क्षमता वृद्धि, 33 केवी लाइनों के दुरुस्तीकरण आदि का कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ता गर्मी में फाल्ट, लो-वोल्टेज आदि की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। उन्हें इस बार गर्मी में राहत मिल सकती है। गर्मी में शहर से लेकर देहात तक के ट्रांसफाॅर्मर ओवर लोडिंग की समस्या से जूझते हैं। पिछली बार गर्मी में करीब 1200 ट्रांसफाॅर्मर खराब हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ फरवरी को विद्युत निगम के एमडी शंभू कुमार ने आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देश दिए थे कि इस बार यदि गर्मी में ट्रांसफाॅर्मर खराब हुए तो अभियंताओं पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में मिले बजट से निगम अधिकारी ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि पर अधिक फोकस कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि शहर में लगभग ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि हो चुकी है। ग्रामीण इलाकों में स्थापित ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि पर अधिक फोकस किया जा रहा है।

आपूर्ति संसाधनों के सुदृढ़ीकरण के लिए धनराशि मिली है। चारों वितरण खंडों से प्रस्ताव मांगा गया है। इसके बाद टेंडर आदि प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाएगा।
रामदास, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed