{"_id":"57f2926b4f1c1b093426f956","slug":"power-cuts-of-the-people-on-the-street","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कटौती को लेकर सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कटौती को लेकर सड़क पर उतरे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 03 Oct 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
बांसी-इटवा मार्ग पर बिजली के लिए सड़क जाम करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। इटवा-बांसी मार्ग पर जिगनिहवां चौराहे के पास सोमवार को विद्युत उपभोक्ता सड़क पर उतर आए। दो घंटे तक मार्ग जाम कर विरोध जताया। असमय विद्युत आपूर्ति, लोकल फाल्ट आदि समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं में खासा रोष रहा। सैकड़ो लोगों ने दो घंटे तक सड़क जाम कर विरोध जताया। सड़क जाम करने से आवागमन प्रभावित रहा। जाम लगने के लगभग एक घंटे बाद वहां पुलिस प्रशासन पहुंची मगर विद्युत उपभोक्ता 14 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर अड़े रहे।
मार्ग जाम के दौरान पूर्व विधायक ईश्वरचंद्र शुक्ल भी मौके पर पंहुच गए। ग्रामीण क्षेत्र में 14 घंटे विद्युत आपूर्ति, शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे व दोपहर में विद्युत आपूर्ति, लोकल फाल्ट को तुरंत ठीक कराए जाने आदि प्रमुख मांगों को लेकर उपभोक्ता सड़क पर जमे रहे। मौके पर एसडीएम बांसी ने पंहुचकर समस्या के समाधान कराने का अश्वासन दिया।
उपभोक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधति ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। एसडीएम ने तीन दिनों के भीतर विद्युत व्यवस्था ठीक कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों ने जाम खत्म किया। इस दौरान शिवाकांत पांडेय, बालमुकुंद, अवधेश, दिलीप चौरसिया, शशिकांत, अरूण कुमार, अनिल कुमार, राजकुमार, बद्री प्रसाद, रामू चौरसिया आदि मौजूद रहे।