{"_id":"60afcab58ebc3efa077518ba","slug":"post-kovid-ward-will-be-made-of-100-beds-siddharthnagar-news-gkp39598843","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीएच विंग में सौ बेड का बनेगा पोस्ट कोविड वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीएच विंग में सौ बेड का बनेगा पोस्ट कोविड वार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 बेड का बनेगा पोस्ट कोविड वार्ड
सीएम के समक्ष उठा स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड और ध्वस्त करने की मांग
पोस्ट कोविड सेंटर बनाने और मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री, डीएम को निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद भी उन्हें दिक्कत होने के मामले सामने आए हैं। ऐसे मरीजों के लिए पोस्ट कोविड सेंटर बनाने की कार्रवाई की जाए। जहां निशुल्क उपचार होगा। जनपद के एमसीएच विंग में 100 बेड का सेंटर स्थापित करने के लिए निर्देश दिए।
पुलिस लाइन के सभागार में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ एक घंटे से अधिक समय तक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कोविड प्रबंधन से जुड़े बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रशासन समेत स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई कार्रवाई पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में संचालित कोविड वार्ड में ही अलग से 100 बेड का पोस्ट कोविड वार्ड बनाने का निर्देश दिया। कहा कि कोरोना संक्रमित होने वाले मरीज स्वस्थ होने के बाद पुन: बीमार हो जा रहे हैं, ऐसे मरीजों का इस वार्ड में निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित हो।
सांसद विधायक ने की मांग
सांसद जगदंबिका पाल ने संयुक्त जिला अस्पताल में संसाधन बढ़ाने समेत रिक्त पड़े चिकित्सकों, कर्मियों के पदों को भरने की मांग उठाई। इटवा के विधायक और बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने सीएचसी इटवा के पुराने भवन को ध्वस्त करने और पीएचसी खुनियांव को अपग्रेड कर सीएचसी बनाने की बात रखी। विधायक चौधरी अमर सिंह ने सीएचसी शोहरतगढ़ में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने, पीएचसी बढ़नी को सीएचसी का दर्जा देने, अलीदापुर में निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र सिंह बेंवा स्थित सीएचसी को 100 बेड का एल-टू की सुविधा, डुमरियागंज कस्बा स्थित पीएचसी के जर्जर भवन को ध्वस्त करते हुए महिला और बच्चों का अस्पताल बनाने का मुद्दा रखा। सदर विधायक श्यामधनी राही ने लोटन सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोत्तरी, तेतरी-सोहांस-लोटन मार्ग बनवाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठे में शामिल स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह और डीएम दीपक मीणा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।