{"_id":"573caf064f1c1bc843ac702e","slug":"poor-road-by-foot-march-hiyuwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब सड़क पर हियुवा ने किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब सड़क पर हियुवा ने किया पैदल मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 18 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
माता चंद कौर के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए नामधारी समुदाय का मार्च
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की खराब सड़कों के विरोध में बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी ने पैदल मार्च किया। तुलसियापुर चौराहे से ढेबरुआ तक पैदल चलकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के प्रति गुस्से का इजहार किया। नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।
पैदल मार्च तुलसियापुर स्थित ब्लॉक कार्यालय से शुरू होकर ढेबरुआ जाकर समाप्त हुआ। करीब चार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मार्च में कार्यकर्ता ढेबरुआ तिराहे पर पहुंचे। यहां आयोजित हुई सभा में प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खराब सड़कों के कारण सबसे अधिक समस्या बीमार व गर्भवती महिलाओं को होती है।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में कभी भी मुख्य सड़क की मरम्मत नहीं हुई, जबकि करोड़ों रुपये मरम्मत के नाम पर खर्च हो गए। सरकार को इन सवालों का जवाब देना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा किपूरे प्रदेश का बजट इटावा-सैफई में खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले की चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है। किसी भी अस्पताल में चिकित्सक नहीं हैं। सभी डॉक्टरों को सैफई के लिए स्थानांतरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खराब सड़क की तरह जनपद के साथ पूरा प्रदेश खराब कानून व्यवस्था से जूझ रहा है। न तो लोगों को सही बिजली मिल रही है और न ही क्रय केंद्रों पर किसानों का अनाज खरीदा जा रहा है।
जिला संयोजक उमेश पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीति है कि सड़कों में जितने गड्ढ़े होंगे जेब में उतनी ही नोटों की गड्डी होगी। विश्व हिंदू महासंघ के जिला महामंत्री शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार से पीड़ित है। जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका मुंहतोड़ जबाब देगी।
सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह व अध्यक्षता ब्लाक हियुवा अध्यक्ष विजय सिंह चौधरी ने किया। जिला पंचायत सदस्य व जिला महामंत्री अजय सिंह ने आभार जताया। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में सड़कों की मरम्मत का कार्य आरंभ नहीं हुआ तो उसके बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रह्मानंद भारती, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकृपाल चौधरी, ब्लाक महामंत्री अजय प्रताप यादव, ब्लाक मंत्री मनोज पांडेय, रामविनेश, सुग्रीव चौधरी, संकटा चौधरी, जयकरन, सरयू चौधरी, रामप्रताप, लवकुश गौड़, रमन श्रीवास्तव, घनश्याम यादव, राजेश सिंह, मनीराम यादव, रिंकू तिवारी, श्रीराम यादव, जयप्रकाश गौतम, रामफेर निषाद आदि मौजूद रहे।