Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Policemen briefed security plan

Siddharthnagar News: पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया सुरक्षा का प्लान

Sun, 28 Jun 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 28 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Policemen briefed security plan

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने शनिवार को सुरक्षा में लगे समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को व्यवस्था की ब्रीफिंग की। कार्यक्रम स्थल, वीवीआईपी रूट और ठहराव स्थल पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी अधिकारी, कर्मचारी समय से अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर सतर्कता के साथ ड्यूटी करेंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग व डायवर्जन प्लान का कड़ाई से पालन कराने और लोगों को असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सभी कर्मियों को वर्दी में आई-कार्ड व ड्यूटी कार्ड के साथ रहने, संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु पर कड़ी नजर रखने और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के लिए कहा गया। सभी विभागों को आपस में बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी, फायर सर्विस व चिकित्सा टीम को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed