फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police will take Chinese citizen on remand...will interrogate him

Siddharthnagar News: चीनी नागरिक को रिमांड पर लेगी पुलिस...करेगी पूछताछ

Fri, 17 May 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 17 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police will take Chinese citizen on remand...will interrogate him
एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियों ने ली जानकारी
विज्ञापन

सीमावर्ती जनपदों में उसके मुवमेंट की बात आ रही है सामने
अभी मोबाइल के खंगाले जाने के बाद और राज खुलने के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नौ मई को मोहाना थाना क्षेत्र के लीलाडिहवा बाॅर्डर से घुसपैठ करते हुए पकड़े गए चीनी नागरिक को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में है। क्योंकि पुलिस की पूछताछ में अबतक उससे कई अहम जानकारी मिली है।
उसके सीमावर्ती जनपदों के अलावा आयोध्या तक जाने की बात सामने आ रही है। जासूसी करने की भी बात कही जा रही है। हालांकि अभी तक के जांच में कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लगी है। एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसी से जुड़े लोग पूछताछ के लिए जिले में दस्तक दे चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों से बात की और पकड़ने वाली टीम से भी संपर्क साधकर उनसे जानकारी ली है। सुरक्षा से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर जासूस है तो सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां हर स्तर से जानकारी लेने में जुटी है।
विज्ञापन

मोहाना थाना क्षेत्र के लीलाडिहवा बार्डर से नौ मई को चीनी नागरिक यूफेनाघो को पकड़ा था। उसके पास कोई वैध कागजात और वीजा नहीं मिला था। विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जेल भेजा था। पुलिस टीम को पूछताछ में कई विभिन्नता नजर आई थी। साथ ही मोबाइल फोन से संदिग्धग्ता पाई गई। सूत्रों की माने तो अबतक की जांच में कई अहम जानकारी मिली है। उससे फोटो आदि पाए गए हैं। अन्य जानकारी हासिल करने के लिए उसकी मोबाइल की अलग तरीके से जांच कराई जाएगी। इसमें देखा जाएगा कि वह कहां और किसके सेजुड़ा है। मोबाइल फोन से क्या शेयर किया है। कौन-कौन सी जानकारी दी है। मोबाइल डाटा रिकवरी होने के बाद यह पुख्ता हो जाएगा कि कब-कब आया था।उसका मकसद क्या है। वहीं, अन्य जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस रिमांड भी लेने की तैयारी में है। जिससे और जानकारी लेकर जांच आगे बढ़ाई जा सके।वहीं, अवैध रूप से घुसपैठ करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए एटीएस और एक अन्य जांच एजेंसी से जुड़े लोग आए थे, जो अधिकारियों और पकड़ने वाली टीम से संपर्क किए, कुछ जानकारी भी ली। वह भी उससे मिलकर जानकारी ले सकते हैंं। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है घटनाक्रम
नौ मई को मोहाना थाना क्षेत्र के क्षेत्र के लीलाडिहवा बाॅर्डर पर बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान एक चीनी नागरिक को एसएसबी 66वीं वाहिनी की टीम ने पकड़ा था। इसके बाद उससे एसएसबी के अलावा पुलिस और अन्य एजेंसियों ने पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम यू फांगवा जो जिनयंग काउंटीजियंग सो का का रहने वाला है। भारत में प्रवेश करते हुए पकड़ा गया। उसके पास कोई वैध कागजात नहीं मिला। इसलिए विदेशी अधिनियम के तहतकेस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। उसके पास से विदेशी मुद्रा मिला था।


चीनी नागरिक के मोबाइल फोन की जांच कराई जाएगी। उससे अहम जानकारी मिल सकती है। मोबाइल का डाटा रिकवर करने से कई जानकारी मिलने की उम्मीद है।कुछ जानकारी मिली भी है, जिसके आधार पर जांच की चल रही है। पूछताछ के लिए रिमांड पर भी लिया जाएगा।
-प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed