फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police took a man away from the taxi stand

Siddharthnagar News: टैक्सी स्टैंड से एक व्यक्ति को साथ ले गई पुलिस

Fri, 03 Apr 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police took a man away from the taxi stand
बरहज। नगर स्थित रुद्रपुर टैक्सी स्टैंड से बाहरी जिले की पुलिस एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए ले गई है। चर्चा है कि इस शख्स का नाम बस्ती मंडल में हुए 20 करोड़ के किसी लेनदेन में सामने आया है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार की दोपहर टैक्सी स्टैंड के निकट बत्ती लगी यूपी 70 नंबर वाली पुलिस की गाड़ी देखी गई। लोगों के अनुसार सफेद रंग की गाड़ी में तीन वर्दीधारी पुलिस मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इन पुलिस वालों ने एक ट्रैवेल एजेंसी चलाने वाले व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। जानकारी होने पर नगर के लोग भी मौके पर पहुंच गये। लेकिन पुलिस वालों लोगों से कुछ भी बताने से परहेज करते हुए शख्स को साथ लेकर चली गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पर बस्ती जनपद में किसी संदिग्ध व्यक्ति का सहयोग करने की बात सामने आ रही है। लोग बाहरी पुलिस को एसआईटी से जोड़कर देख रहे हैं। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed