फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   police personels not caring about trafic rule

सिद्धार्थनगर: जिन्हें करना है लोगों को आगाह, उन्हें नहीं यातायात नियमों की परवाह

Wed, 02 Nov 2022 04:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 02 Nov 2022 04:20 PM IST
सार

सड़क हादसों को रोकने के लिए आए दिन नियम में बदलाव किया जा रहा है। कानून को सख्त बनाया जा रहा है। जुर्माने की राशि कई गुना बढ़ा दी गई। बावजूद इसके सड़क हादसे कम होने के बजाय हर साल बढ़ रहे हैं। लोगों में जागरुकता का कोई असर नहीं दिखा रहा है।
 

विज्ञापन
police personels not caring about trafic rule
यातायात माह में नियमों का उल्लंघन कर रही पुलिस, पुलिस लाइन गेट के सामने बिना हेलमेट के आवागमन करत? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR

विस्तार

सिद्धार्थनगर में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पुलिस की ओर से मंगलवार को यातायात जागरुकता माह का आगाज किया गया। पुलिस लाइंस से जागरुकता रैली निकाली गई। लेकिन, ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले जागरुकता अभियान पर भारी दिखे। जिनके कंधों पर यातायात नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी है, वहीं पुलिसकर्मी अभियान को भूलकर बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग (तीन सवारी) करते देखे गए। चालान काटकर कोटा पूरा करने वाली पुलिस जागरुकता के मामले में विफल नजर आई। तीन स्थानों की पड़ताल में 50 प्रतिशत से अधिक वाहन चालक बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करते देखे गए।
विज्ञापन


सड़क हादसों को रोकने के लिए आए दिन नियम में बदलाव किया जा रहा है। कानून को सख्त बनाया जा रहा है। जुर्माने की राशि कई गुना बढ़ा दी गई। बावजूद इसके सड़क हादसे कम होने के बजाय हर साल बढ़ रहे हैं। लोगों में जागरुकता का कोई असर नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन


एसपी अमित कुमार आनंद की ओर से हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की गई। लेकिन, जहां से अभियान की शुरुआत हुई, वहीं जागरुकता अभियान बेअसर नजर आया। पड़ताल में पाया गया कि बिना हेलमेट और पुलिस के सामने ही ट्रिपल राइडिंग करते दिखे। उसमें पुलिसकर्मी भी थे। वे खुद बिना हेलमेट के वाहन चलाते देखे गए। पड़ताल में पाया गया कि 50 प्रतिशत से अधिक वाहन चालक बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करते मिले, लेकिन नियम का पालन कराने वाले बेखबर रहे। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि यातायात नियमों को तोड़ने वाले पुलिस कर्मियों का भी चालान किया जाएगा। यातायात माह में लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि लोग अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन गेट
पुलिस लाइन गेट पर सुबह 11 से 11:15 बजे 97 बाइक सवार गुजरे। इनमें 47 बिना हेलमेट के थे, जबकि 22 बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग करते मिले। सात पुलिसकर्मी भी बिना हेलमेट वाहन चलाते हुए देखे गए, जबकि 28 लोग हेलमेट लगाकर यात्रा करते हुए दिखे।

हाईडिल तिराह
नगर के हाईडिल तिराहा व्यस्ततम स्थानों में शामिल है। सुबह 11:20 से 11:35 बजे तक 107 बाइक सवार गुजरे। इनमें 63 बिना हेलमेट के चलते हुए मिले। 28 बिना हेलमेट और तीन सवारी चलते हुए दिखे। जबकि 26 लोग हेलमेट लगाकर यात्रा करते देखे गए। कमोबेश यही हाल अन्य स्थानों कर भी रहा।


चालान की राशि हर दिन 40 हजार पार
पुलिस के रिकॉर्ड पर गौर करें, तो चालान की प्रक्रिया यहां तेज है। प्रतिदिन 40 हजार रुपये से अधिक का चालान काटा जा रहा है। जानकारों का कहना है कि जिस तन्मयता से पुलिस चालान काटती है, उतने मनोयोग से लोगों को जागरूक किया जाए, तो सड़क हादसे कम हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed