{"_id":"6650dfbc20ac72166102ebe4","slug":"police-keep-an-eye-on-history-sheetersif-you-spoil-the-environment-you-will-go-to-jail-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118017-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की नजर...माहौल बिगाड़े तो जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की नजर...माहौल बिगाड़े तो जाएंगे जेल
Sat, 25 May 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 25 May 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
हर थानों की पुलिस चिन्हित हिस्ट्रीशीटरों की ली लोकेशन
स्पेशल यूनिट रहेगी अलर्ट, विवाद किए तो चार दिन रहेंगे जेल में
लोकसभा चुनाव को लेकर धारा 144 लागू है, मतदान केंद्र पर विवाद और मतदान प्रभावित करने पर होगी प्रभावी कार्रवाई
थानों की ओर से तैनात की गई है स्पेशल मोबाइल यूनिट
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को होने वाले मतदान में अगर माहौल बिगाड़ने की कोशिश किए तो जेल जाना पड़ेगा। क्योंकि इसके लिए पुलिस की अलग मोबाइल यूनिट अलर्ट रहेगी। जो मौके पर पहुंचने के बाद तत्काल थाने पर लेकर जाएगी। धारा-144 प्रभावी है, शांति व्यवस्था को बिगाडऩे की कोशिश करना महंगा पड़ सकता है। वहीं, हिस्ट्रीशीटरों की लोकेशन ले चुकी है। उनपर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। अगर उनकी ओर से किसी को दबाव बनाने और मतदान प्रभावित किए जाने के प्रयास की बात सामने आएगी तो पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान पड़ेगा। चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए अर्धसैनिक बल, पुलिस और होमगार्ड सहित 11 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनके अलावा थानों की फोर्स है। मतदान में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न होने पाए इसके लिए चिन्हि़त हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की विशेष नजर है। संबंधित थाने की पुलिस उनके बारे में जानकारी और लोकेशन ले चुकी है। थाने पर स्तर पर कार्य करने वाले मोबाइल यूनिट अलर्ट मोड में रहेगी। जो क्षेत्र का भ्रमण करती रहेगी। अगर मतदान प्रभावित होने या फिर माहौल खराब करने की कोशिश करने का कोई मामला सामने आएगा तो कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही धारा-144 लागू है। अगर किसी गांव में मतदान को लेकर विवाद की स्थिति आएगी या कोई विवाद करता है तो उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी। संबंधित थाने की पुलिस उसे लेकर थाने जाएगी। जहां केस दर्ज होने के बाद जेल भेजा जाएगा। ऐसे में मतदान के समय में बवाल करना महंगा पड़ सकता है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। अगगर कोई मतदान में व्यवधान उत्पन्न कराने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।