फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   police force will be alert during election

चुनाव को लेकर नेपाल सीमा पर चाैकस रहेगा पुलिस बल

Fri, 06 Jan 2017 10:53 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो Updated Fri, 06 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
police force will be alert during election
up police - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर।
विधानसभा चुनाव में बेहतर पुलिसिंग के लिए विकास भवन सभागार में शुक्रवार को बैठक की गई। इसमें अंतर्राष्ट्रीय, अंतर्जनपदीय सीमा व आंतरिक सुरक्षा को लेकर खाका बनाया गया। सर्विलांस टीम को भी चुनाव कार्य में लगाने को कहा।
एसपी राकेश शंकर ने बताया कि विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। सुरक्षा संबंधी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। जिले में पुलिस ने कुल 41 चेकिंग प्वाइंट चिह्नित किए हैं। यहां बैरियर लगा कर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग की जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 10 बैरियर लगाए जाएंगे। यहां की सुरक्षा डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी के हाथों में होगी।
विज्ञापन

इन प्वाइंटों पर पुलिस अराजक तत्वों के साथ नेपाली शराब, अवैध असलहों की खोज करेगी। अंतर्जनपदीय सीमा पर 17 बैरियर लगेंगे। यहां पर दूसरे जिलों से आने वाले लोगों के संबंध में जानकारी ली जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर उनकी जांच कराने के बाद कार्रवाई भी की जाएगी। आंतरिक सुरक्षा में पुलिस 14 बैरियर लगाएगी। सभी स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बैरियरों पर पुलिस सभी गाड़ियों की चेकिंग करेगी। सभी बैरियरों को अलग-अलग रंग दिए जाएंगे। छापेमारी के लिए 30 उड़न दस्ता टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य होंगे। सर्विलांस की तीन टीमें भी काम करेंगी। जरूरत पर कोई भी टीम इनका सहयोग ले सकती है। एएसपी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस ने चुनाव सेल का गठन कर लिया है।

आयोग की ओर से मांगी जाने वाली सूचनाओं को भेजा जा रहा है। फोर्स की उपलब्धता के अनुसार और भी टीमों का गठन किया जाना संभावित है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले राजनैतिक पार्टी व उम्मीदवारों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया जा चुका है। इस दौरान सीओ सदर अकमल खान, सहायक निर्वाचन अधिकारी शिवमूरत लाल श्रीवास्तव, प्रभारी चुनाव सेल एसके सरोज, पीआरओ एसपी संजय पांडेय, पेशकार तौहीद आलम, जब्बार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed