{"_id":"6249d9bb7583a737464005e0","slug":"police-arrest-accused-siddharthnagar-news-gkp4320784172","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 हजार का इनामी सुल्तान पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 हजार का इनामी सुल्तान पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
35 हजार का इनामी सुल्तान पुलिस के हत्थे चढ़ा
- नेपाल में रहकर अपराध को देता था अंजाम
- एसओजी और ढेबरुआ पुलिस को मिली कामयाबी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नेपाल से जिले की सीमा में आकर अपराध को अंजाम देने वाला 35 हजार का इनामी अब्दुल हमीद उर्फ सुल्तान रविवार सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ा गया। एसओजी और ढेबरुआ पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे क्षेत्र के मुहचोरवा नाला के पास से दबोच लिया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस का कहना है कि सुल्तान दो जिलों का इनामी बदमाश है और पिछले से चार साल से नेपाल में रह रहा था और वारदात को अंजाम देने के लिए आता था। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में चोरी, लूट सहित कई वारदात करके फरार चल रहे 35 हजार के इनामी अब्दुल हमीद उर्फ सुल्तान निवासी भगवापुर थाना डुमरियागंज पिछले चार साल से वांछित था। उसकी धरपकड़ के लिए टीम लगी थी। वह सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में अपराध करता था। उसके बारे में जानकारी मिलती थी कि वह चोरी छिपे घर आता है। शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश गांव आने वाला है। एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव, सर्विलांस प्रभारी अमित कुमार के साथ एसओ ढेबरुआ जीवन त्रिपाठी की संयुक्त टीम तैयार हुई। यह लोग क्षेत्र के मुहचोरवा नाला के पास पहुंच गए। इस दौरान एक बाइक सवार आता हुआ दिखा। पुलिस टीम आगे बढ़ी तो संदेह होने पर वह बाइक घुमाने लगा। इसके बाद जवानों ने घेराबंदी कर ली और उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक और 1500 रुपया नेपाली व 540 रुपया भारतीय मुद्रा बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
---
एनकाउंटर की डर से लिया नेपाल में शरण
सूबे में सरकार बदली तो एकाएक एनकाउंटर का दौर शुरू हो गया। लगातार संगीन अपराध करने वाले अपराधियों की धर पकड़ शुरू हो गई। इसमें अब्दुल हमीद उर्फ सुल्तान के अपराध की लिस्ट लंबी हो गई थी। कई मुकदमों में वांछित हो गया था और इनाम भी घोषित कर दिया गया। एनकाउंटर न हो जाए, इसके डर से वह नेपाल में रहने लगा। वहां से समय-समय पर आता था।
---
दहेज उत्पीड़न का भी चल रहा है मुकदमा
पुलिस के मुताबिक अब्दुल हमीद उर्फ सुल्तान के खिलाफ चोरी, लूट के तो कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही एक मुकदमा उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का वर्ष 2017 में दर्ज हुआ था। कुल 12 मुकदमों में वांछित था। अब्दुल हमीद उर्फ सुल्तान को पकड़ने वाली टीम को 50 हजार रुपये इनाम मिला है।