फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police are harassing at the behest of the ruling party

सत्ता पक्ष के इसारे पर पुलिस कर रही प्रताड़ित

Mon, 28 Jun 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Police are harassing at the behest of the ruling party
सत्ता पक्ष के इशारे पर पुलिस कर रही प्रताड़ित
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस में बोले सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सत्ता पक्ष के इशारे पर पुलिस प्रशासन जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी, उनके प्रस्ताव और अनुमोदक का उत्पीड़न कर रहा है। सपा यह बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो पार्टी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। यह बातें सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही।

लालजी यादव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सत्ता पक्ष सपा से समर्थित प्रत्याशी का उत्पीड़न कर रहा है। नामांकन पत्र वापस लेने के लिए उनका उत्पीड़न कर रही है। पथरा में एक और भवानीगंज थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मगर हमलोग इससे डरने वाले नहीं हैं हम लड़ेंगे। अध्यक्ष के प्रस्तावक मोनू दुबे को परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने पहले उनके घर पहुंचकर उनकी गाड़ी उठवा लिया। इसके बाद अब घर के सामने के रास्ते को जेसीबी से उखड़वा दिया है। कार्यकर्ताओं का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि अगर जल्द यह कार्रवाई बंद नहीं की गई तो सपाई धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे। सपा नेता रामकुमार यादव ने भी पुलिस पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। इस दौरान पूर्व विधायक विजय पासवान, जमील सिद्दीकी, जोखन चौधरी और अब्दुल कलाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed