फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   PM will lay the virtual foundation stone of railway stations today

Siddharthnagar News: पीएम आज करेंगे रेलवे स्टशनों का वर्चुअल शिलान्यास

Mon, 26 Feb 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 26 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
PM will lay the virtual foundation stone of railway stations today
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सिद्धार्थनगर और बढ़नी रेलवे स्टेशन का दिन के करीब 12.35 बजे वर्चुअली शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह वर्चुअल ही संबोधित करेंगे। इसको लेकर जिले के लाेगों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना के तहत तैयार हो रहे दोनों स्टेशनों पर टेक्नोलॉजी और आधुनिक व्यवस्था का अनुपम संयोग देखने को मिलेगा। शिलान्यास को लेकर दोनों स्टेशनों पर तैयारी चल रही है। टेंट और स्टेज तैयार हो गए हैं। इस दौरान बच्चों के सास्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिता में जीतने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए लखनऊ से रेलवे अधिकारी आए हुए हैं। वे कार्यक्रमों की तैयारी और रिहर्सल को लेकर दिशा निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना के तहत चयनित सिद्धार्थनगर और बढ़नी रेलवे स्टेशन का चयन हुआ है। दोनों स्टेशनों को आधुनिक बनाना है। आधुनिक बनाने के साथ साथ इसे यात्रियों की सभी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नवीनीकरण करना है। इसका काम भी शुरू हो गया है। अप्रैल तक बनकर तैयार भी हो जाएगा। इसके लिए सिद्धार्थनगर स्टेशन के लिए 11 करोड़ 18 लाख रुपये दिए गए हैं। बढ़नी रेलवे स्टेशन के लिए 15 करोड़ 5 लाख रुपये दिए गए हैं। दोनों स्टेशनों को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जगदंबिका पाल, राज्य सभा सांसद बृजलाल, एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी और विधायक विनय वर्मा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बाक्स
तैयारियों को देखने के लिए लखनऊ से आए अधिकारी
शिलान्यास के एक दिन पहले लखनऊ से आए रेलवे के अधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय अधिकारियों और कर्मियों को दिशा निर्देश देते रहे। जहां कहीं कमी थी उसे दुरुस्त करने के लिए सलाह देते दिखे। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सबको उत्साहित भी किया। इसी दौरान कार्यक्रम की एंकरिंग करने वाले को बुला कर उसको देखा कि उसने क्या तैयारी की है। थोड़ा हिचकिचाते देख उन्होंने एंकर को और प्रैक्टिस करने को कहा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने आ रहे बच्चों के बारे में जाना। उन्हें किस साधन से लाया जा रहा है, इसके बारे में जानकारी ली।

कब क्या होगा
समय कार्यक्रम
10.45 बजे गणमान्य व्यक्तियों का आगमन और स्वागत
10:55 बजे बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण
11:15 बजे गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संबोधन
11:55 बजे मुख्य अतिथि द्वारा संबोधन
12:30 बजे प्रधानमंत्री ऑनलाइन जुड़ेंगे
12.35 बजे प्रधानमंत्री स्टेशन का शिलान्यास करेंगे
12.40 बजे प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed