फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   PM's meeting will be in the eyes of 90 CCTV cameras

90 सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगी पीएम की सभा

Tue, 19 Oct 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
PM's meeting will be in the eyes of 90 CCTV cameras
90 सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगी पीएम की सभा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अक्तूबर को होने वाले संभावित कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम होने के साथ ही कार्यक्रम की सारी गतिविधियों पर सीसीटीवी नजर रहेगी। कार्यक्रम स्थल से लेकर नगर में आवाजाही वाले प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी। 48 घंटे के भीतर सीमापार से आने-जाने वाले हर व्यक्ति का पूरा ब्योरा अपडेट किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम के कार्यक्रम में सुरक्षा का अभेद घेरा रहेगा। पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल के जवान भी लगाए जाएंगे। पुलिस बाहरी सुरक्षा देखेगी तो अर्धसैनिक बल के जवान आंतरिक सुरक्षा के साथ ही विशेष निगरानी करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में गोरखपुर जोन के सभी जिलों की पुलिस तैनात होगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल की विशेष निगरानी के लिए सभा स्थल पर सहित उसके इर्द-गिर्द 50 अस्थाई सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनसे कार्यक्रम स्थल पर नजर रखी जाएगी। कैमरे ऐसे प्वाइंट पर लगेंगे, जहां से लोगों को आवागमन होगा।
विज्ञापन

साथ ही सभा में कैमरे लगेंगे। इसके अलावा मुख्य आवाजाही वाले मार्ग जैसे, हाईडिल तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा, साड़ी तिराहा, पकड़ी मार्ग, सनई चौराहा सहित प्रमुख जगहों पर 40 अन्य सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस लाइंस स्थिति कंट्रोल रूप से हर प्वाइंट कैमरे की डिवाइस से कनेक्ट होंगे, जो सीधा लाइव स्क्रीन पर दिखेगा और सारी गतिविधियां कैमरे में कैद हो जाएंगी। इसमें कोई भी संदिग्ध नजर आएगा तो उस प्वाइंट पर तैनात सुरक्षाकर्मी तत्काल उसे ट्रेस करते हुए पकड़ लेंगे। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि कार्यक्रम में सुरक्षा का विशेष प्रबंध रहेगा। इसके साथ सभा में विशेष निगरानी के लिए सभा और अन्य स्थल सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, जिनके जरिए निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर रहेगी विशेष चौकसी
पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अभी से चौकसी बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। मगर कार्यक्रम के 48 घंटे पहले सीमा पर चेकिंग तेज कर दी जाएगी। हर आने-जाने वालों को ब्योरा नोट होगा। वह कहां से आ रहा है, कहां जा रहा है, किस काम से आया है, दर्ज किया जाएगा। नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि डायरी में नोट होगा। जिले से लगने वाली 68 किलोमीटर सीमा पर विशेष निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed