{"_id":"65b2d271c52a7313a8019a94","slug":"pledged-to-vote-impartially-and-fearlessly-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-111968-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निष्पक्ष व निर्भीक होकर मताधिकार का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निष्पक्ष व निर्भीक होकर मताधिकार का लिया संकल्प
Fri, 26 Jan 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लोहिया कलाभवन में सिहेंश्वरी तथा राजकीय कन्या इंटर काॅलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ ही डीएम पवन अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनपद में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निष्पक्ष मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।
कहा कि आप लोग निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। बिना किसी के दबाव में आकर वोट डालें। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 80 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा पहली बार मताधिकार को प्रयोग करने वाले मतदाता बने को पहचान-पत्र का वितरण किया गया। यहां से मतदाता जागरूकता अभियान वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेंद्र कुमार मौर्य सूचना अधिकारी विमलेश, उमाकांत मिश्र मौजूद रहे। इससे पहले तहसील परिसर नौगढ़ से निकली जागरूकता रैली को एडीएम उमाशंकर ने रवाना किया। यहां एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र, तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी, लेखपाल रामकरन गुप्ता उपस्थित रहे।