{"_id":"68c7056e685eaf970c04117e","slug":"players-are-not-getting-training-due-to-lack-of-coach-in-the-stadium-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-144640-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्टेडियम में कोच की कमी से खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्टेडियम में कोच की कमी से खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा प्रशिक्षण
Sun, 14 Sep 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच की कमी से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। इससे कई खिलाड़ी अन्य शहरों में प्रशिक्षण लेने के लिए जा रहे है। जिससे उन्हें परिवार दूर जाने के साथ ही आर्थिक रूप से भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेडियम में वालीबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस, शतरंज सहित कई खेल के कोच नहीं है। इससे इन खिलाड़ियों को जिले में प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। कई खिलाड़ी तो प्रशिक्षक के अभाव में जिला छोड़ कर जा रहे है तो कई खिलाड़ी आर्थिक स्थित खराब होने से अन्य खेल में प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिए है।
स्टेडियम में कोच व खिलाड़ी के नहीं होने से संबंधित कोट भी खराब हो रहा है। स्टेडियम में फुटबॉल की अंशकालीन कोच है तो एथलेटिक्स की कोच खेलो इंडिया से है। वहीं तैराकी के प्रशिक्षक जिला क्रिड़ा अधिकारी है।
विज्ञापन
जबकि क्रिकेट का प्रशिक्षण सीनियर खिलाड़ी दे रहे है। हालंकि कोच की मौजूद होने से इन चारों खेलों में खिलाड़ियों की संख्या भी ठीकठाक है।
लेकिन अन्य खेल की सुविधा होने के बाद भी कोच के अभाव में खिलाड़ी नहीं आ रहे है। जबकि जिले में कोच की नियुक्ति को लेकर कई बार पत्राचार भी किया जा चुका है। लेकिन इसके बावजूद भी कोच के नहीं होने से खिलाड़ी प्रशिक्षण नहीं पा रहे है।
क