फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Piprahwa Ratna brought back to India after 127 years

Siddharthnagar News: 127 वर्ष बाद भारत वापस लाया गया पिपरहवा रत्न

Wed, 30 Jul 2025 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Piprahwa Ratna brought back to India after 127 years
दिल्ली में रखा पिपरहवा रत्न। श्रोत प्रशासन
- प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी, सात मई को हांगकांग में होनी थी नीलामी
विज्ञापन



परमात्मा शुक्ल


सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु के पिपरहवा में खोदाई में निकले पुरातात्विक अवशेषों की 127 वर्ष बाद भारत वापसी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। अंग्रेज अफसर पेपे द्वारा पिपरहवा में 1898 में खोदाई में निकलवाई गईं कलाकृतियों को हांगकांग में नीलाम किया जाना था। पेपे के वंशजों द्वारा इन बौद्धकालीन अवशेषों की नीलामी की जा रही थी। पिपरहवा रत्न के नाम से प्रसिद्ध अवशेषों की केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के प्रयास से भारत वापसी हो गई है।

महात्मा बुद्ध के कुशीनगर में महापरिनिर्वाण के बाद कपिलवस्तु में शाक्यों ने कुछ अवशेषों पर पिपरहवा स्तूप का निर्माण कराया था। भारत के प्रसिद्ध स्थलों में शामिल पिपरहवा स्तूप पूरे विश्व के बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां पर खोदाई में निकले बौद्धकालीन अवशेषों को पहले कोलकाता स्थित संग्रहालय में रखा गया था, जिसे बाद में यहां लाया गया है। इतिहासकारों के अनुसार ब्रिटिश इंजीनियर विलियम क्लैक्सटन पेपे ने वर्ष 1898 में पिपरहवा में खोदाई में निकाली गई कलाकृतियों (अवशेषों) को औपनिवेशिक नीति के तहत अनुमति लेकर अपने पास रखा।
विज्ञापन

भगवान बुद्ध से जुड़े इन पवित्र अवशेषों जिन्हें पिपरहवा रत्न के रूप में जाना जाता है। पेपे के वंशज हांगकांग में सोथबी नाम की एजेंसी की मदद से सात मई 2025 को नीलाम कराने वाले थे। एजेंसी की वेबसाइट से जानकारी होने पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शरदेंदु कुमार त्रिपाठी प्रधानमंत्री के साथ ही अन्य मंत्रालयों को नीलामी रुकवाने के लिए पत्र भेजा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed