फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Pink Village' made by Hussi-Oisanpur

गुलाबी रंग में रंगा हर घर-हर दीवार, दे रहा समरसता का संदेश

Thu, 04 Jan 2018 12:07 AM IST
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 Jan 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
'Pink Village' made by Hussi-Oisanpur
औसानपुर - फोटो : सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर। ‘पिंक सिटी जयपुर’ के बारे में तो सबने सुना होगा, उसी तर्ज पर सिद्धार्थनगर जिले में एक ‘पिंक विलेज’ भी है। प्रेम और समरसता का संदेश देते इस गांव की हर घर-हर दीवार पर बस गुलाबी रंग चढ़ा हुआ है। गुलाबी रंग गांव के स्कूल का है तो आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन का भी। गांव की गलियां गुलाबी हैं और डस्टबिन भी। यह रंग सिर्फ दीवारों पर ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों के मन-मस्तिष्क पर भी छा गया है। लोग आगे आकर स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया जैसे योजनाओं के सहभागी बन रहे हैं।
विज्ञापन


करीब 1024 की आबादी वाले भनवापुर ब्लॉक के हसुड़ी औसानपुर गांव में कुल 225 घर हैं। मिश्रित आबादी वाले गांव की गुलाबी रंग में रंगी सभी दीवारें एक अलग ही नजारा पेश कर रही हैं। प्रधानमंत्री के स्मार्ट सिटी योजना से प्रेरित युवा ग्राम प्रधान दिलीप त्रिपाठी अपने गांव को हर मायने में स्मार्ट बनाने में जुटे हुए हैं। इसी के तहत उन्होंने गांव को इस खास रंग में अलग पहचान दी है। बकौल दिलीप, गुलाबी रंग प्रेम और समरसता का प्रतीक है। एक रंग में पूरे गांव को रंगने का मकसद भी यही है। वह सिर्फ अलग पहचान देना ही नहीं, बल्कि जाति-धर्म व ऊंच-नीच का भेद भी खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि अगले चरण में इन दीवारों पर सरकार के विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों पर आधारित पेंटिंग भी कराएंगे। स्वच्छता, स्वास्थ्य, सर्व शिक्षा, पोषण मिशन पर आधारित कलाकृतियों से लोगों को जागरूक बनाया जाएगा जिससे उन्हें देखकर ग्रामीणों को इससे जुड़ने की सतत प्रेरणा मिलती रहे।
विज्ञापन


 ग्राम प्रधान की इस अलग सोच का प्रशासन भी कायल है। प्रभारी डीएम अनिल कुमार मिश्र के मुताबिक हसुड़ी औसानपुर के प्रधान की पहल हर किसी के लिए नजीर है। अन्य प्रधान भी इससे प्रेरणा लेकर अपने गांव में कुछ अलग करने की कोशिश करें तो निश्चित ही सशक्त भारत का सपना साकार होते देर नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर नुक्कड़ पर कूड़ेदान: गांव में हर नुक्कड़ व अन्य प्रमुख स्थानों पर डस्टबिन है। स्वच्छ हसुड़ी-स्वस्थ हसुड़ी का संदेश देते डस्टबिन में ही लोग कूड़ा फेंक रहे हैं। पूरे गांव में कुल 40 कूड़ेदान लगे हुए हैं। कूड़ा उठाने के लिए एक ठेला गाड़ी भी मौजूद है।

कैमरा और साउंड सिस्टम: गांव में हर खंभे पर पब्लिक एडरेस सिस्टम के तहत साउंड सिस्टम व कैमरा लगा है। कैमरा गांव में गंदगी फैलाने वालों पर निगरानी के लिए है। जबकि साउंड सिस्टम से महत्वपूर्ण दिवसों पर सूचनाओं का प्रसारण होता है।

* कान्वेंट सरीखा है स्कूल: गांव के प्राथमिक विद्यालय की तस्वीर अन्य सरकारी स्कूलों से बिलकुल अलग है। यहां फर्श पर मार्बल बिछा हुआ है तो शौचालय को भी टाइल्स से सजाया गया है। कक्षाओं में प्लास्टिक बोर्ड पर पढ़ाई होती है। मखमली घास और रंग-बिरंगे फूलों की क्यारियां अलग छटा बिखेर रही हैं। इस पहल पर प्रधान को पिछले दिनों जिला स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है।


* एक क्लिक पर मिलेगा हर घर का ब्योरा: हसुड़ी औसानपुर के किसी भी मकान के बारे में पूरी जानकारी सिर्फ एक क्लिक पर पाई जा सकती है। डिजिटल हसुड़ी वेबसाइट पर जियोग्राफिकल इन्फार्मेशन सिस्टम के तहत गांव का नक्शा हर प्लॉट के अनुसार मौजूद है। अलग-अलग नंबर के प्लॉट पर क्लिक करते हुए उससे संबंधित पूरी सूचना दिखने लगेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed