फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Physiotherapy done free of cost to 70 patients

Siddharthnagar News: 70 मरीजों की निशुल्क की गई फिजियोथेरेपी

Fri, 08 Sep 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 08 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Physiotherapy done free of cost to 70 patients
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के शुभ अवसर पर सिद्धार्थ फिजियोथेरेपी सेंटर उसका रोड पर निशुल्क मरीजों की फिजियोथेरेपी की गई। केंद्र के संचालक फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर सुभाष यादव ने गठिया, कमर दर्द, गर्दन दर्द के मरीजों की अत्याधुनिक मशीनों से सिकाई व एक्सरसाइज करवाया। जिसमें हड्डी रोग से संबंधित मरीजों के लिए अलग से फिजियोथेरेपी की व्यवस्था एवं नीरा से संबंधित मरीजों के लिए अलग से फिजियोथेरेपी, महिला मरीजों के लिए फीमेल फिजियोथेरेपी वार्ड की व्यवस्था की गई।
महिला फिजियोथेरेपिस्ट ज्योति यादव ने महिलाओं की फिजियोथेरेपी की। जिसमें संजू, विक्रम, प्रदीप कुमार, राम शुभम यादव एवं अकाली देवी की न्यूरो से संबंधित फिजियोथेरेपी की गई।
विज्ञापन


आईसीयू में भी उपयोगी है फिजियाेथेरेपी: डॉ अनीता
सिद्धार्थनगर। पीएमडी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल मेडिकल साइंसेज, उसका रोड सिद्धार्थनगर में अंतरराष्ट्रीय फिजियोथेरेपी डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। संरक्षक काशी रत्न, हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. विमल कुमार द्विवेदी ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था की प्रबंधक डाॅ. अनीता द्विवेदी ने बताया कि फिजियोथेरेपी की भूमिका बढ़ गई है। इसकी सिर्फ हड़ियों के दर्द दूर करने और मांसपेशियों को मजबूत करने में उपयोग नहीं है, बल्कि कोमा में पहुंच चुके मरीजों को होश में लाने में फिजियोथेरेपी की भूमिका है।

वरिष्ठ ऑर्थो सर्जन डा. विमल कुमार द्विवेदी ने बताया कि फिजियोथेरेपी चिकित्सीय शिक्षा के माध्यम से देश सेवा में बेहतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया है। इस दौरान संस्था की प्रधानाचार्या डाॅ. निधि त्रिपाठी, डाॅ. सौरभ श्रीवास्तव, इंद्रजीत तिवारी, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed