फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Photographs depicting the life of Buddha

छाया चित्रों में दर्शाया गया बुद्ध का जीवन

Wed, 18 May 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 18 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Photographs depicting the life of Buddha
चंडीगढ़ सेक्टर-10 में आर्ट म्यूजियम में लगी पेंटिंग एग्जीबिशन देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला
राजकीय बौद्ध संग्रहालय पिपरहवा में बुधवार को संग्रहालय दिवस के अवसर पर प्राचीन स्मारकों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी 27 मई तक जनसामान्य के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। 
विज्ञापन

प्रदर्शनी में भारतीय स्थापत्य कला की विविध शैलियों नागर, द्रविण एवं बेसर शैली के मंदिर एवं स्थापत्य की उत्कृष्ट कृतियों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा प्राचीन, मध्यकालीन व आधुनिक कला के उन स्मारकों एवं पुरास्थलों को प्रदर्शित किया गया जो विश्व विरासत की श्रेणी में आते हैं।
विज्ञापन

प्राचीन स्मारकों व पुरास्थल में अजंता, एलोरा, एलीफैंटा, भाजा की गुफा, महाबलीपुरम, सांची, सारनाथ, कुशीनगर, नागार्जुनकोंडा, खजुराहो एवं कोणार्क और मध्यकालीन स्मारकों में संरचनात्मक शैली के स्थापत्य कला का प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के उप कुलसचिव महेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनियां ज्ञान के प्रसार का सशक्त माध्यम होती हैं। संग्रहालय द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में प्राचीन, मध्यकालीन व आधुनिक वास्तुकला से संबंधित छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शन कर निश्चित रूप से जनसामान्य को लाभान्वित करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।
अंत में संग्रहालय पतरू ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उपस्थित लोगों को प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि प्रदर्शनी लगाने का मूल उद्देश्य जनसामान्य व बच्चों को राष्ट्रीय महत्व के गौरवपूर्ण ऐतिहासिक स्मारकों एवं पुरास्थलों के बारे में जानकारी देना और उन्हें संरक्षित व स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील करना है।

इस दौरारन परीक्षा नियंत्रक सिद्धार्थ विश्वविद्यालय अखिलेश पाल, भंते रतन सागर, बुद्ध रतन, आनंद सागर, चंद्रभूषण तिवारी, जितेंद्र, विनोद कुमार, अजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार दूबे, रिजवान खान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed