फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pharmacists protested and submitted memorandum to CMO

Siddharthnagar News: फार्मासिस्टों ने धरना देकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Fri, 20 Dec 2024 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists protested and submitted memorandum to CMO
सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ रजत चौरसिया को ज्ञापन देते फार्मेसिस्ट संघ के पदाधिकारी।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। संवर्ग से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के शीर्ष नेतृत्व ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की घोषणा की है। प्रथम चरण में शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर धरना दिया।
इस दौरान मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। सीएम को संबोधित ज्ञापन सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया को सौंपा। इसके बाद 22 से 25 दिसंबर तक क्षेत्रीय सांसद, विधायकों को मांगपत्र सौंपने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष डॉ. वाईपी यादव की अध्यक्षता में आयोजित धरने में वक्ताओं ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन में संवर्ग के साथियों से जुड़े 22 बिंदुओं से संबंधित मांगों के समाधान का मुद्दा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंत्री डॉ. गोविंद प्रसाद ओझा ने बताया कि 22 से 25 दिसंबर तक सांसद, विधायक से मुलाकात, तीन जनवरी को मंडल मुख्यालय पर एडी कार्यालय पर धरना, 31 जनवरी को लखनऊ में महानिदेशालय कार्यालय पर धरना प्रस्तावित है। अंत में सीएम के नाम का ज्ञापन सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया को सौंपा गया।

इस दौरान बृजेश पांडेय, नागेश पांडेय, त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, घनश्याम प्रसाद गुप्ता, रमेश चंद्र चतुर्वेदी, राघवेंद्र शुक्ला, महेंद्र मिश्रा, पंकज शुक्ला, रतन शंकर चौधरी, राकेश कर पाठक, सोमनाथ पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed