{"_id":"6a21dd75417f769926020fcf","slug":"petrol-pumps-dry-people-scrambling-for-fuel-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159264-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पेट्रोल पंप सूखे, ईंधन के लिए भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पेट्रोल पंप सूखे, ईंधन के लिए भटक रहे लोग
Fri, 05 Jun 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरा। क्षेत्र के खोरिया रघुबीर सिंह स्थित लक्ष्मी नारायण केदारनाथ पेट्रोल पंप पर पिछले दो दिन से डीजल-पेट्रोल न मिलने से वाहन चालकों, किसानों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंप पर नो डीजल, नो पेट्रोल का बोर्ड लगाए जाने के बाद लोग ईंधन के लिए दूसरे पंपों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पंप पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध होने के बावजूद उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जा रहा है। इससे खेती-किसानी के कार्यों के साथ ही दैनिक आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ईंधन न मिलने से उन्हें कई किलोमीटर दूर अन्य पंपों पर जाना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। सुनील कुमार यादव, राजकुमार, सोनू दूबे, धर्मेंद्र चौधरी और पिंटू निषाद समेत अन्य लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासियों का आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।