फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   People should come forward for the upliftment of Hindi: Pathak

हिंदी के उत्थान के लिए लोग आगे आएं : पाठक

Wed, 14 Sep 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
People should come forward for the upliftment of Hindi: Pathak
डुमरियागंज में हिंदी दिवस पर गोष्ठी को संबोधित करते एसडीएम अभिषेक पाठक। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
हिंदी के उत्थान के लिए लोग आगे आएं : पाठक
विज्ञापन

डुमरियागंज में हिंदी दिवस पर बार एसोसिएशन ने आयोजित की संगोष्ठी
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। हिंदी दिवस पर बुधवार को डुमरियागंज में बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित संगोष्ठी में हिंदी भाषा के उत्थान व विकास पर चर्चा की गई।
एसडीएम अभिषेक पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी के उत्थान व विकास के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। हिंदी देश की राष्ट्रभाषा है। इसे पूरा सम्मान मिलना चाहिए। इसके विकास के लिए सभी लोगों को हिंदी को आम बोलचाल और हर कार्य में प्रयोग में लाना चाहिए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र सहाय श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक हम अंग्रेजी भाषा को महत्व देना बंद नहीं करेंगे और हिंदी को आम बोलचाल और जीवन शैली में इस्तेमाल नहीं करेंगे तब तक हिंदी दिवस मनाना एक प्रयोजन तक सीमित रह जाएगा। राधेश्याम सिंह ने कहा कि हिंदी संस्कृत भाषा से निकली हुई एक मधुर और मीठी भाषा है। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, रमापति सिंह, आशीष श्रीवास्तव, इकबाल मलिक, देवेंद्र पाठक, राहुल सिंह, ओंकार लाल श्रीवास्तव, जलाल अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
जनपद न्यायालय में गोष्ठी आयोजित
सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायालय सभागार में हिंदी दिवस पर आयोजित गोष्ठी में प्रभारी जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार-नवम ने हिंदी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस दौरान अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) प्रमोद कुमार सिंह-द्वितीय, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश हिमांशु दयाल श्रीवास्तव, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, एफटीसी-प्रथम कामेश शुक्ला एवं ब्रजेश कुमार द्वितीय व अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed