{"_id":"6001c9448ebc3e2e7841a578","slug":"people-received-offerings-at-the-langar-siddharthnagar-news-gkp381042719","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया
विज्ञापन
लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया
बांसी गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। अकबरनगर वार्ड में स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में शुक्रवार को पांच दिन पूर्व गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। साथ ही लंगर का आयोजन किया गया। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहिब का पाठ, अरदास, शबद-कीर्तन सहित विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञानी कुलवंत सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव 20 जनवरी को है। मगर यहां का अधिकांश सिख परिवार इस पर्व को मनाने के लिए पटना साहिब जाएगा। इसलिए यहां पर्व को पांच दिन पूर्व मना लिया गया है। कार्यक्रम के अंत में नगरपालिका अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी, कवि डॉ. ज्ञानेंद्र, अजय श्रीवास्तव, गुरमीत सिंह बग्गा, सरदार स्वर्ण सिंह, हरीश चंदवानी, राकेश बग्गा, सुरेंद्र कौर, मंजीत कौर, मनप्रीत कौर, हरप्रीत कौर, ज्योति बग्गा, सरदार रवेंद्र सिंह, सरदार अजीत सिंह, नरेश चंदवानी, सरदार सन्नी सिंह, दिलीप सिंह, विजय वधवा, अमन दीप सिंह, नमन दीप सिंह, गुरुदत्त चंदवानी, गुलशन वधवा आदि लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।