{"_id":"64b436ca90fb0aa79e07c130","slug":"patients-of-skin-disease-increased-in-the-changing-season-given-medicines-and-counseling-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-1453-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बदलते मौसम में बढ़े चर्म रोग के मरीज, दीं दवाएं और परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बदलते मौसम में बढ़े चर्म रोग के मरीज, दीं दवाएं और परामर्श
Sun, 16 Jul 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर में बच्चे का स्वास्थ्य जांच करते डाॅ. एससी शर्मा। संवाद
सिद्धार्थनगर। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर, कठौतिया रामनाथ व इटवा क्षेत्र के कठेला पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक स्वास्थ्य मेले में कुल 125 मरीजों का निशुल्क उपचार हुआ और उन्हें मुफ्त में दवाएं भी दी गईं।
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर के चिकित्सक डॉ. एससी शर्मा व ईशदेव आर्य के अनुसार स्वास्थ्य मेले में आए मरीजों में अधिकतर सामान्य मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, जुकाम, बुखार, फोड़े, फुंसी से पीडि़त नजर आए। सबसे ज्यादा मरीज चर्म रोग से संबंधित आए। डॉक्टरों ने बताया कि मौसम असामान्य हो रहा है। कुछ देर की बारिश के बाद तेज धूप खिल जा रही है। ऐसे में लापरवाही के कारण लोग तेजी से मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य मेले में आए मरीजों को दवाओं के साथ-साथ इस बदलते मौसम से सतर्क रहने की सलाह भी दी गई।
मेले में चीफ फार्मासिस्ट विनोद कुमार चौधरी, धीरज राय, मनीष कुमार, विजय कुमार विश्वकर्मा, राजू प्रसाद, कठेला में शिव सहाय उपाध्याय, पुनीता, शनि कुमार, एलडी तिवारी आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।