{"_id":"6335e77b80793307282f4ab0","slug":"patients-of-fever-will-be-sent-to-hospital-immediately-siddharthnagar-news-gkp452265994","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार के रोगियों को भेजें अस्पताल, कुपोषित बच्चों को करें चिह्नित : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार के रोगियों को भेजें अस्पताल, कुपोषित बच्चों को करें चिह्नित : डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में समिति की बैठक को संबोधित करते डीएम संजीव रंजन। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बुखार के रोगियों को भेजें अस्पताल, कुपोषित बच्चों को करें चिह्नित : डीएम
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बुखार के रोगियों को निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में त्वरित एवं सही उपचार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों में आशा, आंगनबाड़ी वर्कर बुखार, टीबी रोगियों तथा अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित करेंगी। घर पर स्टीकर चस्पा कर लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल को जन जागरुकता के लिए गांवों में वाल राइटिंग कराने के निर्देश दिए, जिससे लोगों को संचारी रोगों व बचाव के बारे में जानकारी हो सके।
सीएमओ ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त 10 विभागों का भी सहयोग प्राप्त किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से नगर विकास, ग्राम विकास, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उद्यान विभाग एवं सूचना विभाग शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
दस्तक अभियान के अंतर्गत फ्रंटलाइन वर्कर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर भ्रमण के दौरान पांच प्रकार की सूचनाएं प्राप्त करेंगी तथा उन्हें ब्लॉक मुख्यालय पर उपलब्ध कराएंगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायन मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श मौजूद थे।